12 शो रद्द होने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने स्टेज करियर को कहा अलविदा, स्टार्स ने बढ़ाई हिम्मत

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के कारण

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के कारण पिछले दो महीनों में कम से कम 12 शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अब इशारा दिया है कि वह अब और शो नहीं कर सकते। रविवार को बेंगलुरु में उनका एक शो बेंगलुरु पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द कर दिया गया। पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की समस्या का हवाला देकर शो के ऑर्गेनाइजर्स से शो रद्द करने को कहा था। इसके बाद कॉमेडियन का निराशा भरा बयान सामने आया है। 
1638170363 munawar faruqui 17 1635930634
इन संगठनों ने आरोप लगाया है कि कॉमेडियन ने अपने एक शो में हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया था। इसके बाद मुनव्वर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया है। मुनव्वर ने लिखा, ‘आज बेंगलूरू शो कैंसिल हो गया। हम ने ऐसे थ्रेट्स के बीच भी 600 से ज़्यादा टिकट बेचे थे। कुछ महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत पुनीत राजकुमार सर को चैरिटी के लिए संपर्क किया था, जो अब हम इस शो से करने वाले थे। हम ने तय किया था कि हम इस शो के लिए किसी भी तरह की चैरिटी शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे।’
1638170379 munawar

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे जो उन जोक्स के लिए जेल में डालना, जो मैंने कहे नहीं और मेरे शोज कैंसिल करना, जिनमें कुछ भी दिक्कत नहीं थी। ये बहुत नाइंसाफी है। इस शो को देश के बाकी हिस्से में खूब पसंद किया गया था, चाहें वो किसी भी धर्म के क्यों न हो। हमारे शो को सेंसर सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन फिर भी बीते 2 महीनों में धमकी के चलते 12 शो कैंसिल हुए हैं।’

पोस्ट के आखिर में मुनव्वर ने लिखा, ‘इनकी नफरत का बहाना बन गया हूं, हंसा कर कितनों का सहारा बन गया हूं, टूटने पे इनकी ख्वाहिश होगी पूरी, सही कहते हैं, मैं सितारा बन गया हूं। मुझे लगता है कि ये अंत है, मेरा नाम है मुनव्वर फारुखी और आप सब बहुत अच्छी ऑडियंस थे, गुड बॉय। मेरा हो गया।’ मुनव्वर ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया, मेरा हो गया, गुड बाय। अन्याय।’

1638170559 untitled 2021 11 29t125219.739
बेंगलुरु में उनका 12वां शो कैंसल होने इसी साल इंदौर में अपने एक विवादित शो के चलते जेल जाने के बाद उन्होंने अपने स्टेज करियर के खत्म होने की घोषणा कर दी। इसके बाद स्वरा भास्कर, मोहम्मद जीशान अयूब और कमीडियन कुणाल कामरा सहित कई लोग उनके सपोर्ट में सामने आए हैं। 

मुनव्वर के सपोर्ट में आते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘नफरत और कट्टरता का प्रोजेक्ट हमेशा एक मुखर, तार्किक, पढ़े-लिखे और प्रतिभाशाली ‘अन्य’ से नफरत करती है जो लोगों से अपनी पहचान से परे जुड़ते हैं। कोई गलती मत करना मुनव्वर, उमर खालिद और बाकी। ऐसी मुखर मुस्लिम हमेशा हिंदुत्व के लिए खतरा हैं।’ अगले ट्वीट में स्वरा ने लिखा, ‘यह बेहद दुखद और शर्मनाक है कि एक समाज के तौर पर हमने कैसे ऐसी बदमाशी को नॉर्मल समझ लिया है। हमें माफ करना मुनव्वर।’

मुनव्वर के सपोर्ट में ऐक्टर मोहम्मद जीशान अयूब ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक समाज के तौर पर हम एक बार फिर फेल हो गए। लेकिन मुनव्वर भाई, उम्मीद मत छोड़ो… तुम्हें जल्द स्टेज पर वापस देखने की इच्छा रखता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।