चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी मिस वर्ल्ड, सिनी शेट्टी को दी मात Christina Piszkova Of Czech Republic Became Miss World, Defeated Sini Shetty
Girl in a jacket

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी मिस वर्ल्ड, सिनी शेट्टी को दी मात

9 मार्च को मुंबई में 71वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। 28 साल के बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका मिला था। जहां इवेंट में होस्टिंग की कमान करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग ने संभाली। इस बार मिस वर्ल्ड का खिताब मिस चेक रिपब्लिक ने अपने नाम किया।

  • चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब किया अपने नाम 
  • भारत की सिनी शेट्टी ने टॉप 8 में बनाई अपनी जगह

किसने जीता मिस वर्ल्ड 2024

मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीतकर चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर दिया। क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पोलैंड की कैरोलिना बियालवास्का ने पहनाया, चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना ने टॉप 4 में शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स को खूबसूरत जवाब के साथ पिच किया था, जहां उन्होंने गरीब बच्चों के एजुकेशन की बात की थी।

image 8761801

भारत की सिनी शेट्टी थी टॉप 8 में

जहाँ क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर अप रही हैं। मिस वर्ल्ड फिनाले में भारत को रिप्रजेंट कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक अपनी जगह बनाई। इसके बाद वह टॉप 4 से बाहर हो गई थीं। टॉप 4 में मिस त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मिस बोत्सवाना, मिस चेक रिपब्लिक और मिस लेबनान ने अपनी जगह बनाई थी।

image 9255027

इन सितारों ने दी परफॉर्मेंस

मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले में सिंगर शान ने अपना गाना ‘तू आज की नारी’ गाकर रंग जमा दिया। वहीं, शान के अलावा फिनाले में सिंगर टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने भी परफॉर्मेंस दी। नेहा कक्कड़ ने ‘काला चश्मा’ गाना गाया, तो टोनी ने ‘धीमे-धीमे’ गाकर महफिल में रंग जमाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

12 जजों के पैनल ने तय किया मिस वर्ल्ड का विनर

मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को इस बार 12 जजों के एक पैनल ने जज किया है। इसमें एक्ट्रेस कृति सेनन और पूजा हेगड़े, फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस और सोशल वर्कर अमृता फडणवीस, विनीत जैन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई, जर्नलिस्ट रजत शर्मा, समेत कई लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।