तस्वीर में दिख रहा ये सुपर क्यूट बच्चा अब चुका है सुपरस्टार, आपने पहचाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तस्वीर में दिख रहा ये सुपर क्यूट बच्चा अब चुका है सुपरस्टार, आपने पहचाना

NULL

ये तस्वीर करीब 25 साल पुरानी है पर इसमें जो बच्चा दिखाई दे रहा है ये इस वक्त बॉलीवुड के नामी सितारों में से एक है। बचपन से ही बेहद क्यूट नजर आने वाले इस बच्चे को बॉलीवुड में अपने शुरूआती करियर में सबसे क्यूट एक्टर होने का खिताब भी मिला हुआ है।

shahid kapoorहम बात कर रहे है शाहिद कपूर के बारे में जिनको भले ही आपने इनकी बचपन की फोटो में न पहचाना हो पर अब ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होने अपना करियर म्यूजिक वीडियो से शुरू किया था। सबसे पहले ये ह्रितिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो न प्यार है के एक गाने में बतौर बैक स्टेज डांसर नजर आये थे।

shahid kapoorउस वक्त ही इनकी प्रतिभा पर नजरें जम गयी थी। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी बॉलीवुड के काफी मशहूर अभिनेता है। शाहिद कपूर को बचपन से ही एक्टिंग व डांस का बहुत ज़्यादा शौक था और इसी के चलते उन्होंने अपने बचपन में कई विज्ञापन और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था।

shahid kapoorअगर उनके फिल्मी करियर की बात करे तो फिर शाहिद कपूर का करियर काफी उतार चढाव वाला रहा है शाहिद कपूर की अभी तक करीब 14 फिल्मे फ्लॉप हुई है। और ये संख्या उनकी हिट फिल्मो से बहुत ज़्यादा है।

shahid kapoorशाहिद ने बतौर मेन लीड रोल अपनी पहली फिल्म वर्ष 2003 में आयी इश्क विश्क में किया था। और इस फिल्म को बहुर ज़्यादा सराहना भी मिली और इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड से भी नवाज़ा गया था।

shahid kapoorपरन्तु इसके बाद शाहिद कपूर की बराबर पांच फिल्मे फ्लॉप रही और साल 2006 शाहिद कपूर के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ क्योंकि की इस साल शाहिद की तीन फिल्मे रिलीज हुई थी। और इन तीनो फिल्मों ने ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

shahid kapoorइसी के चलते साल 2006 में शाहिद कपूर की फिल्म विवाह को बहुत ज़्यादा पसंद किया गया था। इसी साल शाहिद की एक और फिल्म पद्मावती आने वाली है और इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन भी मुख्य भूमिका में है। अब देखना यह है की यह फिल्म दर्शको को कितनी पसंद आती है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।