Chhath Puja Saree Designs: छठ पूजा में इस बार पहनें इन खास डिजाइन की साड़ियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chhath Puja Saree Designs: छठ पूजा में इस बार पहनें इन खास डिजाइन की साड़ियां

balanvidya166627532529532539372901637042348396633 1

महापर्व छठ की तैयारी दिवाली के बाद से ही शुरू हो जाती है। इस पर्व में छठ व्रती उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करती हैं।

diamirzaofficial172845087234748202316634259621061063429

यह व्रत खासतौर पर घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। इस शुभ मौके पर महिलाएं ज्यादातर साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं।

norafatehi16951325713195326059393494003528977978

अगर आप छठ के खास मौके पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे साड़ी डिज़ाइन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।

balanvidya166627532529532539371308815892348396633 1

फेस्टिवल में बनारसी साड़ी पहनने का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ा है। यह आपको एथनिक के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। बनारसी साड़ी सलेक्ट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कलर का भी सलेक्शन सही होना चाहिए।

balanvidya166627532529532539371309895202348396633 1

पूजा के लिए आप रेड, येलो या ग्रीन कलर को पसंद कर सकती हैं। यह कलर पूजा के हिसाब से बेहद शुभ माने जाते हैं। इन साड़ियों में गोल्डन बॉर्डर देखने में काफी खूबसूरत लगते है।

kanganaranaut154661127219494391069099467902997002046

महिलाओं पर चंदेरी लाल साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। यह साड़ी छठ पूजा जैसे मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। लाल और नारंगी रंग छठ पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं।

kanganaranaut154661127219494391068931474102997002046

यह आपको स्टाइलिश और आकर्षक बनाता है। मार्केट में आपको ऐसी कई चंदेरी साड़ियां मिल जाएगी, जिसमें हैवी वर्क नहीं होता है और छठ जैसे कठिन पर्व के दौरान आप ऐसी साड़ियां आसानी से पहन पाएंगी।

ananyapanday16919925643168985772534819726270440636

सिफॉन साड़ियां हमेशा से कैरी करने में काफी अच्छी रहती है। इनको पहनना भी आसान होता है और यह ग्लैमरस लुक भी देती है। फेस्टिवल में जॉर्जेट की साड़ियां भी काफी फबती हैं, उन्हें पहनना और कैरी करना दोनों ही आसान होता है।

102034746

लहरिया साड़ी में ढेरों तरह की वैरायटी आपको बाजार में मिल जाएगी। छठ पर्व में लाइट वेट लहरिया साड़ी पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक भी पा सकती हैं और आराम भी महसूस कर सकती हैं।

kajol157736624022074304756525818092994654426 2

छठ करने वाली महिलाएं बूटी कढ़ाई वाली साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती है। यह देखने में भले ही भारी लगता है, लेकिन, यह पहनने में बहुत आरामदायक होता है। शुभ अवसर के लिए आप चाहें तो हरे, लाल या येलो कलर की बूटी कढ़ाई वाली साड़ी पहन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।