चारु असोपा ने अपने नाम के आगे लगाया सेन?, क्या सुधर गया उनका और राजीव सेन का रिश्ता? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चारु असोपा ने अपने नाम के आगे लगाया सेन?, क्या सुधर गया उनका और राजीव सेन का रिश्ता?

राजीव सेन और चारु असोपा का रिश्ता उनके साथ- साथ फैंस के लिए भी कन्फ्यूज़न बना हुआ है।

राजीव सेन और चारु असोपा का रिश्ता उनके साथ- साथ फैंस के लिए भी कन्फ्यूज़न बना हुआ है। कभी दोनों लड़ते है तो कभी एक हो जाते है। एक बार फिर यही सिलसिला जारी है। दोनों के रिश्ते में अब क्या चल रहा है किसी को भी समझ नहीं आ रहा। हाल ही में राजीव सेन ने पत्नी चारु असोपा के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद लगने लगा कि शायद ये दोनों एक बार फिर साथ आ गए है। 
1660022378 686392f170a1ca60e093966041bda578f2e01
कहा जा रहा है कि दोनों की नाराजगी दूर हो गई है और नजदीकियां बढ़ गई हैं। ये भी कहा जा रहा है कि चारु ने अपने नाम के आगे फिर से ‘सेन’ लगा लिया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब इस पर रिएक्ट करते हुए सफाई दी है। 
1660022391 d28 charuasopa
चारु असोपा ने साफ-साफ कहा, ‘मैंने ‘सेन’ को कभी नहीं हटाया था, इसलिए मेरा इसे वापस जोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। इतना सबकुछ हो रहा होता है तो सरनेम जोड़ना और ड्रॉप करना किसी के दिमाग में नहीं आता।’

वहीं, जब राजीव सेन से जब उस फोटो के बारे में बात की, जो उन्होंने पोस्ट की थी और क्या सुलह की संभावना है? इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरी नई पोस्ट के लिए, फोटो ये सबकुछ कहती है।’

आपको बता दे, कुछ दिनों पहले राजीव अपनी वाइफ चारु के घर भी गए थे, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। वो अपनी बेटी जियाना से मिलने गए थे। उन्होंने हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से अपनी बेटी की देखभाल करने के लिए बीवी की सराहना भी की थी। उन्होंने लाल साड़ी पहने चारु की खूब तारीफ की और उनके लुक को खूबसूरत भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।