बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या क्रिकेट की दुनिया यहां आए दिन ब्रेकअप और तलाक की खबरें चर्चाओं में बनी रहती हैं।
ऐसे ही आज कुछ सेलेब्स के नाम हम आपको बताएंगे जिनके लिए साल 2024 बेहद ही दर्द भरा रहा। कुछ सेलेब्स का ब्रेकअप हुआ तो कुछ ने तलाक ले लिया है।
आज हम आपको बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए साल 2024 बेहद ही दर्द भरा रहा है।
हार्दिक पांड्या और नताशा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा का है। दोनों ने शादी के 4 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
इस बात की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच काफी समय से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं पर थी। दोनों ने साल 2019 में सबके सामने अपने रिलेशनशिप की खबरों का ऐलान किया था।
हालांकि एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट करने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया।
दलजीत कौर और निखिल पटेल
एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल ने साल 2022 में एक-दूसरे से शादी की थी। इसके बाद कपल केन्या में शिफ्ट हो गए थे। शादी कुछ समय बाद ही दलजीत कौर मुंबई आ गई थी।
दलजीत कौर के पति निखिल पटेल का एक लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
ईशा देओल और भरत तख्तानी
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी इस साल एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद कपल ने आपसी सहमत से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया।
एआर रहमान और सायरा बानो
ऑस्कर विनर एआर रहमान और सायरा बानो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल ही में उनकी पत्नी सायरा ने शादी के 29 साल बाद उनसे अलग होने का फैसला लिया है।