Celebrity Fashion: अनन्या पांडे ही नहीं, इन हसीनाओं के पिंक लहंगे का जादू भी खूब चला, देख करें रीक्रिएट Celebrity Fashion: Not Only Ananya Pandey, These Beauties' Pink Lehenga Also Worked Wonders, See Their Recreate
Girl in a jacket

Celebrity Fashion: अनन्या पांडे ही नहीं, इन हसीनाओं के पिंक लहंगे का जादू भी खूब चला, देख करें रीक्रिएट

आपने ये तो कई बार सुना होगा कि “बॉलीवुड ट्रेंड को फॉलो नहीं करता बल्कि बॉलीवुड ट्रेंड को चलाता है” लेकिन आज हम आपको ये साबित कर देंगे। जब भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों ने पिंक लहंगे पहने तो पिंक लहंगे का ट्रेंड भी शुरू हो गया। गौरतलब है कि हर लड़की पिंक कलर और ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती है। जब बात लहंगे की आती है तो पिंक लहंगा शब्द सुनते ही हर लड़की के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने पिंक लहंगे पहनकर सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

Untitled Project 48

अगर आपके घर में शादी है या आपकी खुद की शादी है और आप इसके लिए डिजाइनर लहंगे की तलाश कर रही हैं। तो हम इस आर्टिकल के जरिए आपकी तलाश खत्म करने जा रहे हैं और आपको बेहद खूबसूरत लहंगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियों ने भी पहना है। तो देखिए इन अभिनेत्रियों को पिंक लहंगे पहने और उन्हें रिक्रिएट करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी किसी से कम नहीं है। जाह्नवी कपूर का ये लहंगा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। आपको बता दें कि जाह्नवी ने ये लहंगा आकाश अंबानी और श्लोका की शादी में पहना था और इस समय जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थी। कोई भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड में एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के देशभर में दीवाने हैं। माधुरी ने जहां अपने एक्सप्रेशन और डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बची-खुची कसर उन्होंने यह लहंगा पहनकर पूरी कर दी। माधुरी हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन जब सभी ने उन्हें इस लहंगे में देखा तो माधुरी के इस लुक पर हर कोई अपना दिल हार बैठा। आप भी माधुरी के इस लहंगे से प्रेरणा ले सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

अनन्या पांडे

बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चाहने वाले आज हर कोने में मौजूद हैं। अनन्या ने पिंक लहंगा पहनकर अपने फैंस को चौंका दिया, उनका लुक वाकई तारीफ के काबिल था। अगर आप भी अनन्या की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अनन्या के लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आपको बता दें कि अनन्या ने दिवाली के दिन ये सिल्क लहंगा पहना था। फ्यूशिया पिंक कलर के इस लहंगे को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस के नाम से मशहूर आलिया भट्ट का ये लहंगा बाकी सभी से बेहद अलग है। इसकी खासियत की बात करें तो लहंगे के दुपट्टे पर माइक्रो प्रिंट हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। जिसके बीच में आलिया की फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ऐ-वतन मेरे वतन’ लिखा हुआ है। साथ ही आलिया का ये पूरा लहंगा हैंडमेड है, इसे बेकार पड़े कपड़ों से बनाया गया। जिसे रिसाइकिल और टेक्सटाइल के जरिए नया लुक दिया गया है। साथ ही इस लहंगे पर हाथ से एम्ब्रॉयडरी की गई है। जिसमें तितलियां, दो ध्रुवीय महासागर, जानवर, छोटे-छोटे फूल, पहाड़ और घर बेहद खूबसूरती से बनाए गए हैं।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हसीनाओं में से एक है मलाइका अरोड़ा 45 साल की उम्र में भी अपने आप को बिलकुल फिट रखा हुआ है। वहीं अगर आप दुल्हन के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं तो यह बिल्कुल दुल्हन जैसा लहंगा दिखता है। मलाइका का यह लहंगा काफी हैवी है और इसमें बारीकियों के साथ काम किया गया है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि, मलाइका इस पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपनी शादी में भी इसे पहन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।