इस कैजुअल टॉप ने बनाया मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक, देर रात तक की पार्टी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस कैजुअल टॉप ने बनाया मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक, देर रात तक की पार्टी

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार, कल देर रात अपने दोस्तों के साथ मुंबई में पार्टी की थी। इस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में हमेशा ही अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस ओर लुक को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। साथ ही मलाइका प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें अक्सर ही अपनी गर्लगैंग, फ्रेडंस के साथ पार्टी करते देखा जाता है। एक बार फिर से मलाइका अपने कपड़ों को लेकर खबरो में आई हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
1650454516 247608041 199131465669188 5827392026222205925 n
जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार, कल देर रात अपने दोस्तों के साथ मुंबई में पार्टी की थी। इस दौरान मलाइका का लुक ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गया है। बता दें, मलाइका इस वीडियो में यूं तो जींस और टॉप पहने कैजुअल पार्टी लुक में नजर आ रही थीं। लेकिन उनके इस टॉप ने सबके ध्यान खींच लिया। वहीं जींस के साथ हाई हील्स भी पहनी हुई है। लेकिन उनकी टॉप काफी बोल्ड है। यही मायने में कहा जाए तो मलइका की ये टॉप महज एक गांठ पर टिकी हुई है।
1650454534 271486828 615128982877895 6810716367981602416 n
इस वीडियो में साथ ये भी देखा जा सकता है कि इस ड्रेस के साथ मलाइका ने गोल्डन कलर का पर्स कैरी किया हुआ है, जो कि उनके लुक को कहीं ज्यादा प्यारा टच दे रहा है। इसके साथ ही मलाइका ने कैप भी लगाया है। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

दरअसल मलाइका अरोड़ा एक्सीडेंट के बाद अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस से इस बात को शेयर किया था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा का हाल ही में कार एक्सीडेंट हुआ था। इसके साथ ही आपको बता दें कि मलाइका ने एक्सीडेंट के बाद सबसे पहली पब्लिक अपीयरेंस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में दी थी। इस दौरान मलाइका पिंक कलर की बेहद रिवीलिंग ड्रेस में दिखाई दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।