Cannes 2023: सिल्वर हुडी गाउन पहन Aishwarya Rai ने मारी कान्स में एंट्री, एक्ट्रेस ने उड़ाए सबके होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Cannes 2023: सिल्वर हुडी गाउन पहन Aishwarya Rai ने मारी कान्स में एंट्री, एक्ट्रेस ने उड़ाए सबके होश

कान्स 2023 का आगाज़ हो चूका हैं जिसके लिए देश विदेश की एक्ट्रेस अपनी जी तोड़ मेहनत कर

Cannes 2023: कान्स 2023 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हसीनाओ ने अपना जलवा बिखेर रखा हैं। इस फिल्म फेस्टिवल के लिए अदाकाराओं ने अपने लुक से सबको कायल करने की जी-तोड़ कोशिश कर राखी हैं। जिससे वह बस इस इवेंट में छा जाये। लम्बे समय से इस इवेंट का हिस्सा बन रही ऐश्वर्या राय ने भी अब कान्स 2023 में अपनी एंट्री मार ली हैं। ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं, वहीं बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी अपने कान्स लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है।
1684472414 347638731 160920023404560 3959020104683513528 n
कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें एडिशन के लिए ऐश्वर्या ने खास लुक चुना था। जिसे देख वहां आये सभी लोगो की नज़रे सिर्फ उन्ही पर टिक गयी। उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर एलिगेंट लॉन्ग ट्रेल वाले बड़ी सी हुडी के साथ सिल्वर एंड ब्लैक गाउन को कैरी किया था। जो उन पर खूब जचता हुआ भी दिखाई दिया। 
1684472426 347544740 215218797940053 7188113628937957902 n
इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या का कैनोपी लुक उनका ऊपर काफी अट्रैक्टिव लग रहा था के बस हर किसी की नजर उन्ही पर टिकी हुई थी। इवेंट के लिए ऐश का ब्लैक एंड सिल्वर लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और उनकी तस्वीरें भी लोगो के मन को खूब भाति दिख रही हैं। 
1684472434 347391083 1375667189880651 2883562828692209497 n
जैसे ही ऐश्वर्या अपने ब्लैक एंड सिल्वर गाउन के साथ बोल्ड रेड लिप्स्टिक लगाकर कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी तो हर कोई उन्हें ही निहारता रह गया। वे काफी खूबसूरत लग रही थी। यूँ तो ऐश ने पहले भी कई बार अपने लुक से सभी को कायल किया हैं लेकिन उनका ये इस बार का लुक सबको खूब मन भा रहा था। 
1684472443 347372005 127079520378806 8617189978514109135 n
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ऐश्वर्या ने कान्स रेड कार्पेट पर सोफी कॉउचर द्वारा डिजाइन आउटफिट पहना हुआ था जिसके लिए उन्होंने पहले से ही काफी तैयारियां की हुई थी। हर साल उनके फैंस को उनसे काफी उम्मीदे जुडी रहती हैं वैसे ही ऐश भी पूरी कोशिश करती हैं कि वह अपने लुक से अपने फैंस को निराश ना होने दे। 
1684472529 347273343 211184761764535 4899502165091101614 n
ऐश्वर्या के आउटफिट को एल्यूमीनियम पैलेटलेट्स और क्रिस्टल के साथ बनाया गया था। इसकी खास बात ये थी कि इस गाउन के साथ एक बड़ा सा हुड और एक लंबी ट्रेन भी अटैच थी। गाउन को एक ओवरसाइज्ड बो के साथ कंपलीट किया गया था जिसे कमर के हिस्से की तरफ अटैच किया गया था। 
1684472567 347413330 201097439455700 5111186104352833682 n
ऐश्वर्या राय बच्चन के हेयरस्टाइल की बात करे तो उन्होंने इस पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया। बॉलीवुड दिवा ने अपने सिग्नेचर मिडिल-पार्टेड फ्री हेयरडू और बोल्ड रेड लिप्स को चुना, जिसे उन्होंने सिल्वर स्पार्कल के टच के साथ ब्लैक आईलाइनर के साथ पेयर किया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट एंसेम्बल रिंग के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था।
1684472574 347517165 1383640969033989 7588280617318870920 n
खेर जो भी हो प्रिंसेस गाउन से जुदा ऐश्वर्या राय ने अपने फ्यूचरिस्टिक क्लासी लुक से कान्स रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। और अब तो फैंस को उनके अगले लुक की और भी ज़्यादा उत्सुकता बढ़ चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।