'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का ये फनी वीडियो शेयर कर Smriti Irani ने दी खास नसीहत, शादी से पहले ये काम करने की दी सलाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ये फनी वीडियो शेयर कर Smriti Irani ने दी खास नसीहत, शादी से पहले ये काम करने की दी सलाह

राजनीती कार्येकर्ता स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर अत्यंत एक्टिव रहती हैं इतना ही नहीं वह आये दिन अपनी

भारतीय सांसद स्मृति ईरानी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। भले ही आज उनका काम लोकतंत्र से जनता में सुधार लाना हैं लेकिन अपनी निजी ज़िन्दगी में स्मृति कितनी मज़ाकियाँ हैं ये तो उनके पोस्ट्स से ही आये दिन पता लग ही जाता हैं। 
1683619005 337674858 1425297814956815 7674011863997991281 n
चाहे अपनी पुरानी पिक्चर्स हों या कोई अन्य वीडियो वो किसी न किसी तरीके से अपने फैंस को एंटरटेन करती हुई नज़र आती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक क्लिप शेयर कर अपने फैंस को शादी से पहले बादाम खाने की सलाह दी है। कैसे चलिए आइये जानते हैं कि कैसे?
स्मृति ईरानी ने शेयर किया तारक मेहता का वीडियो क्विप
1683619041 327057590 229322632849469 6668725570783117209 n
एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी स्मृति ईरानी अब भी लोगों को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एंटरटेन करती रहती हैं। आये दिन कुछ ना कुछ हास्य पोस्ट के ज़रिये उन्हें एक्टिव देखा जाता हैं। हाल ही में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दो वीडियो क्लिप शेयर की। जिसमें दयाबेन और जेठालाल मजेदार जोक्स क्रेक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जेठालाल दयाबेन से बोलते हैं जब अकल बट रही थी तब वो कहां थीं। इसपर दयाबेन जवाब देती हैं कि वो जेठालाल के साथ फेरे ले रही थीं।

वहीं एक अन्य क्विप में दयाबेन बोलती हैं कि वो एक क्विंटल गेहूं में कितने गेहूं होते हैं। जिसके जवाब में जेठालाल बोलते हैं नहीं पता। इसके बाद दयाबेन जेठालाल को बादाम खिलाने के बाद जेठालाल से पूछती हैं कि एक दर्जन केले में कितने केले होते हैं। जिसके जवाब में जेठालाल बोलते हैं 12 इसके बाद दयाबेन बोलती हैं देखा बादाम का कमाल।
स्मृति ईरानी ने शादी करने से पहले फैंस को दी ये सलाह
1683619083 screenshot 5
इन वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने अपने फैंस को शादी करने से पहले सलाह दी है। स्मृति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘स्टोरी का सार ये है कि जो फेरे लेने जा रहे हैं, कृपया वो बादाम खाकर जाएं. दयाबेन रॉक्स। पहली क्लिप की कर्टसी इंटरनेट को और दूसरी क्लिप की कर्टसी जेठालाल को.’
फैंस की नहीं रुक रही हंसी
1683619097 344865024 288207680200616 2811598788571885301 n
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां बादाम जरूरी है.. आज ही एक लीटर बादाम लेकर आता हूं.’ वहीं अन्य इस जोड़ी को ऑल टाइम फेवरेट बता रहे हैं। कई लोग इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।