Bipasha Basu के बेबी बंप को किस करके Karan Singh Grover ने अपने होने वाले बच्चे के लिए गाया गाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bipasha Basu के बेबी बंप को किस करके Karan Singh Grover ने अपने होने वाले बच्चे के लिए गाया गाना

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले है। कुछ दिनों

करण सिंह ग्रोवर और
बिपाशा बासू जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले है। कुछ दिनों पहले करण सिंह
ग्रोवर और बिपाशा बासू ने एक बेहद खूबसूरत और बोल्ड फोटोशूट कराकर इस बात का ऐलान
किया कि बिपाशा बासू मां बनने वाली है और दोनों के घर जल्द ही नन्हें मेहमान के
कदम पड़ने वाले है। अपने पहले बच्चे को लेकर करण सिंह ग्रोवर काफी ज्य़ादा
एक्साइटेड है और अभी से अपने डैडी वाले मोड में नजर आ रहे है।

1661579514 299623400 117494617710706 1721528153434545276 n

कुछ दिनों पहले
यह खबर आई थी बिपाशा बसु प्रेगनेंट है और जल्द ही इस खबर का ऐलान भी कर सकती है। बिपाशा
बसु ने कुछ दिनों पहले अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक बेहद प्यारा और बोल्ड
फोटोशूट कराकर अपनी प्रेंगनेंसी की खबर लोगों से शेयर की थी। इस मैटरनिटी शूट के
साथ बिपाशा ने लिखा था
एक नया वक्त,
एक नया फेज, एक नई लाइट हमारी लाइफ के प्रिज्म में ऐड होने जा रही है। हमने अपनी लाइफ अकेले शुरू की और फिर एक दूसरे से मिले।
दो लोगों के लिए ये प्यार बहुत ज्यादा था और ऐसे में हम दो से तीन हुए’।

इस फोटोशूट के
बाद बिपाशा की एक से बढ़कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में
एक वीडियो बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे देखकर साफ लग रहा
है कि होने वाले पापा यानि करण सिंह ग्रोवर अपने बच्चे का कितनी बेस्रबी से इंतजार
कर रहे है। इस वीडियो में करण बिपाशा के बेबी बंप को किस करते हुए अपने बच्चे के
लिए गाना गा रहे है। इस वीडियो में करण का अपने होने वाले बच्चे के लिए इस प्यार
भरे अंदाज को देखकर फैंस भी अब इस वीडियो में जमकर लाइक कर रहे है।

1661579294 screenshot 3

1661579301 screenshot 1

1661579307 screenshot 2

वीडियो के साथ
बिपाशा कैप्शन में लिखती हैं
, ‘डैड मोड, करण सिंह ग्रोवर बेबी के लिए गाते हुए, बेबी से बात करते हुए, बेबी को बंप के अंदर रिलैक्स करवाते हुए दिख रहे हैं। इस प्यारी वीडियो पर फैंस खुले दिल से अपना प्यार लूटा रहे
है। वीडियो के शेयर होते ही कई लोग इसे लाइक कर चुके है। इसके साथ ही कमेंट करके इस
कपल को आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे है।

 Bipasha Basu and Karan Singh Grover celebrate two years of marriage with  throwback wedding photos and love notes

करण सिंह ग्रोवर और
बिपाशा बासू साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद यह दोनों
अपने पहले बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाले है। बिपाशा बासू के प्रेंगनेसी के
ऐलान के बाद से ही उनकी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें काफी वायल हो रही है और अब
करण सिंग ग्रोवर का यह क्यूट सा वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।