शाहरुख़ खान के 54 वें जन्मदिन पर किंग खान के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, देखिये वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाहरुख़ खान के 54 वें जन्मदिन पर किंग खान के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, देखिये वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर देश-विदेश

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर देश-विदेश में उनके प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सिर्फ इतना ही नहीं, दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने भी किंग खान को अपने अंदाज में बर्थडे विश किया। 
1572770705 71544400 408450366520845 5366040972683589804 n
बुर्ज खलीफा में इस दिन रोशनी से लिखा गया, ‘बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जन्मदिन मुबारक’, इसी के साथ एक शानदार फाउंटेन शो भी हुआ जिसके बैकग्राउंड में शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘धूम ताना ताना’ बज रहा था। 
1572770716 67795149 2407154896197387 791363971610523187 n
दुबई पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख ने इस वीडियो क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शाहरुख ने इस खास सम्मान के लिए दुबई पर्यटन का बेहद शुक्रियता अदा किया और अपनी पोस्ट की कैप्शन में शाहरुख़ ने खास बात लिखी। 
1572770728 53482480 1922380921224714 4556301230912269312 n
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरे भाई, सबसे कूल मिस्टर मोहम्मद अलबर और बुर्ज खलीफा के लिए..एमार दुबई मुझे इतना ब्राईट बनाने के लिए आपका धन्यवाद। आपका प्यार नायाब है। इतना लंबा शायद ही मैं कभी हुआ हूं। दुबई को ढेर सारा प्यार। यह मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान हूं।’
किंग खान के प्रति दुबई के इस प्यार की तारीफ कई कलाकारों ने की जिसमें रणवीर सिंह और ऋषि कपूर भी शामिल थे। रणवीर ने लिखा, ‘यह बहुत ही कूल है।’ ऋषि कपूर ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। 
1572770664 801
ऋषि ने ट्वीट किया, ‘मेरे लिए यह शानदार है। अपने प्रारंभिक दिनों में शाहरुख ने ‘दीवाना’ में मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अब उन्हें अपने शीर्ष पर देखना बेहद आनंददायक और सराहनीय है। तुमने भारत को गौरवान्वित किया है शाहरुख।’
1572770694 47583611 390987614809287 1411629002838617838 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।