बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के खास मौके पर फैंस से लेकर दोस्त और फैमिली वालों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और खास अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया। खैर, शाहरुख का बर्थडे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी शानदार तरीके से मनाया गया। जी हां, किंग खान के बर्थडे पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया।

दरअसल, दुबई में शाहरुख के चाहने वालों ने उन्हें बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस दौरान एक्टर की एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं।
इंटरनेट पर अब वायरल हो रही बुर्ज खलीफा की तस्वीर में देख सकते हैं कि शाहरुख खान की फोटो के साथ ‘वी लव यू’ लिखा हुआ दिख रहा है। वैसे शाहरुख खान ने बेशक अपना बर्थडे परिवार के साथ अलीबाग वाले फार्महाउस में सेलिब्रेट किया। मगर उनके बर्थडे की खुशियां विदेशों में देखी गई।
वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब ‘बुर्ज खलीफा’ के जरिए शाहरुख खान के बर्थडे को स्पेशल बनाया गया है। बता दें, पिछले 2 साल से दुबई शाहरुख के बर्थडे पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर उनका नाम तो कभी उनकी फोटो को शेयर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी जाती है।


















