रिया चक्रवर्ती से पहले इन दो अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं बंटी सचदेवा, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिया चक्रवर्ती से पहले इन दो अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं बंटी सचदेवा, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर से प्यार हो गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि इस बार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। सुशांत की मौत से पहले रिया उनके साथ रिलेशन में थी और अभिनेता की फैमली ने उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था। सुशांत की फैमली के रिया को दोषी बताने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
1670501063 317052484 1208379580028678 8977335481655972772 n
हालांकि रिया ने हमेशा ही खुद को निर्दोष बताया। वहीं इस सुशांत की मौत के बाद से रिया फिल्मों से भी दूर हो गई है और वो अब कम ही लाइमलाइट में आती हैं लेकिन अचानक से रिया अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर से प्यार हो गया है। रिया को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। 
1670501082 275461616 699505794391653 6136005437846963021 n
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।  बंटी सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। दोनों इसी साल रिलेशनशिप में आए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। रिया से पहले बंटी का नाम बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। 
1670501345 s
बता दें कि रिया से पहले बंटी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं   रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में आने से पहले बंटी की शादी हो चुकी है। बंटी ने साल 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान संग गोवा में शादी रचाई थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों का तलाक भी हो चुका है।
1670501549 314291019 607413091115939 3036695184150359919 n
गौर करने वाली बात ये है कि बंटी सजदेह इंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं, यही वजह है कि उनकी पहचान एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स दोनों में है। बंटी की कई क्रिकेटर्स संग अच्छी दोस्ती है। वह विराट कोहली, युवराज सिंह, केएल राहुल के काफी करीब हैं। वह अक्सर इन सितारों को साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। खबरों के अनुसार बंटी की सबसे अच्छी दोस्ती विराट कोहली के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।