बॉलीवुड स्टार्स के इन आलीशान बंगलो को देखकर उड़ जाएगी रातों की नींद ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड स्टार्स के इन आलीशान बंगलो को देखकर उड़ जाएगी रातों की नींद !

NULL

बॉलीवुड के सितारों का रहन-सहन जितना अच्छा होता है उतना ही अलिशान उनका घर भी होता है। चाहे कोई भी आम इंसान हो या फिर कोई फिल्मी सितारा हर कोई यही आरमान रखता है कि वह अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में रहे जो सबसे अच्छा हो।

1 122

 

मायानगरी मुंबई में जहां आम इंसानों के लिए एक छोटा सा आशियाना खरीद पाना काफी मुश्किल लगता है ऐसे में उनके लिए इन सितारों के आलीशान महलों जैसे दिखनेवाले घर किसी सपने से कम नहीं है।  फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले जितने भी बॉलीवुड सितारें हैं। उनका घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। तो आइए चालिए आपको आज दिखाएंगे जहां अपके मन पसंदीदा सितारे रहतें हैं।

 सलमान खान:-

1 117

2 92

सलमान मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। सलमान खान जिस जगह रहते हैं। वह मुबंई के सबसे महंगे अपार्टमेंट में से एक है। सलमान खान का घर उनकी तरह काफी डिजाइनिंग है। बेडरूम हो या फिर डाइनिंग टेबल हर जगह की खूबसूरती देखने लायक है। सलमान के घर में बस इतनी ही जगह है, जितने में जरूरी काम पूरे हो जाएं। इस अपार्टमेंट में वह पिछले 40 सालों से रह रहें है सलमान खान के बिजी लाइफ में जब वह थक कर घर जाते हैं तो वह अपने परिवार को देखकर इतना खुश हो जाते हैं कि वह अपने पूरे दिन की थकान को भूल जाते हैं।

शाहरुख खान:-

3 59शाहरूख खान मुबंई के बांद्रा में स्थित बंगले मन्नत की कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा कि है। उनके घर में समंदर का नजारा देखने लायक है। माना जाता है कि शाहरुख ने अपने घर को ‘व्हाइट हाउस’ की शक्ल दे रखी है। ‘मन्नत’ में शाहरुख का बाथरूम उनके लिए खास अहमियत रखता है। इस बाथरूम का उपयोग शाहरुख के अलावा और कोई नहीं कर सकता। उनके आलीशान घर को अंदर से देखने का सपना मानों सभी का हो । लेकिन यह मौका किसी-किसी को ही मिल पता है।

शिल्पा शेट्टी

1 120फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का जूहू स्थित घर ‘किनारा’ बेहद ही आलीशान है। शिल्पा और राज का घर बेहद खूबसूरत है और कमाल की बात ये है कि यहां से समुद्र का नज़ारा भी देखने को मिलता है। शिल्पा शेट्टी के घर का इंटीरियर डिजाइनिंग बेहतरीन है। लंदन में उनका और पति राज कुंद्रा का विला है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रु. से ज्यादा है।

अमिताभ बच्चन:-

4 59

महानायक नाम से जाने वाले अमिताभ बच्चन के मुंबई में दो आलीशान बंगले हैं।  जलसा और प्रतीक्षा इन बंगलो की कीमत 160 करोड़ रुपए आंकी गई है। प्रतीक्षा के बाथरूम में इटालियन और जर्मन मार्बल लगे हैं। अमिताभ के घर सबसे ज्यादा जो चीज है, वो है घड़ियां। माना जाता है कि समय की पाबंदी के लिए जगह-जगह घड़ियां रखीं गई हैं।  अमिताभ का पूरा परिवार जलसा में रहता है। यह बंगला पूरी हरियाली से घिर हुआ है।

 सैफ अली खान:-

8 6

बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान बांद्रा कें फॉच्र्यू हाइट्स में अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ रहते है। मुंबई के अलावा भी सैफ के पास गुजरात के पटौदी पैलेस में बहुत प्रॉपटी के मालिक हैं।

अक्षय कुमार :-

6 21

 बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार का घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का घर खुद अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने डेकोरेट किया है। अक्षय के इसी घर में गार्डन और ट्विंकल का ऑफिस भी है। यहां सबसे अच्छी अक्षय के लिए यह बात है कि वह जिस घर पर चढ़कर शूटिंग देखा करते थे आज उसी घर के मालिक हैं।

रणबीर कपूर:-

9 5रणवीर कपूर एक आलीशान बंगले में रहते हैं। चॉकलेटी बॉय अपने माता-पिता और दादी के साथ कृष्णा राज नाम के बंगले मे रहते हैं । इसके अलावा भी उनके बांद्रा में तीन फ्लैट्स हैं।

रेखा:-

8 7

बॉलीवुड की फेमस अदाकार रेखा का घर भी उन्हीं की तरह खूबसूरत है। जो चारों और से बॉस के पेड़ो से घेरा हुआ है। यह बंगला बाहर से इतना सुंदर है तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अलीशान बंगला अंदर से किता खूबसूरत होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।