आजकल बॉलीवुड सितारों पर ये आरोप लग रहे है की वो फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिस्म को बढ़ावा दे रहे है और सिर्फ स्टारकिड्स को ही ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। बीते दिनों कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड डेब्यू किया जिन्हे फ़िल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से काफी सपोर्ट भी मिला पर टैलेंट के बिना यहाँ टिकना कितना मुश्किल है ये सब जानते है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है जिनके बॉलीवुड में बड़े कनेक्शन और रिश्ते रहे पर बेहद काम लोग इस बारे में जानते है।
1.अजय देवगन
हम सभी जानते हैं कि अजय देवगन की पत्नी काजोल फ़िल्मी बैकग्राउंड रखती है। लेकिन हम यह नहीं जानते थे कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक प्रसिद्ध एक्शन कोरियोग्राफर थे और उनकी माँ, वीणा देवगन भी एक प्रसिद्ध निर्माता थीं।
2.अमीषा पटेल
इस खूबसूरत अभिनेत्री को कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू किया था। उन्हें बॉलीवुड में बहार से आया हुआ माना जाता है , लेकिन उनके दादा बैरिस्टर रजनी पटेल मुंबई में कांग्रेस प्रदेश के समिति अध्यक्ष थे।
3.रुस्लान मुमताज
पहली बार रुसलान को फिल्म मेरा पेहला प्यार है में देखा गया , जहां वह काफी होनहार भी लगे थे। वह अंजना मुमताज़ के बेटे हैं, जिन्हें आप फिल्म धड़कन में शिल्पा शेट्टी की माँ में देखा होगा।
4.हरमन बावेजा
उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ लव स्टोरी 2050 में अपनी शुरुआत की। वह इस फिल्म उद्योग में एक बाहरी व्यक्ति नहीं हैं, क्योंकि उनके पिता हैरी बावेजा एक जाने माने फिल्म निर्देशक हैं। हैरी बावेजा ने इम्तिहान और कमांडो जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
5.नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने 2007 में अपनी फिल्म जॉनी गद्दार से डेब्यू किया। उनके पिता नितिन मुकेश और दादा मुकेश दोनों के पार्श्व गायक होने के नाते उनका बहुत मजबूत बॉलीवुड कनेक्शन है।
6. श्रेयस तलपड़े
उन्होंने 2005 में फिल्म इकबाल से बॉलीवुड में शुरुआत की। उनकी चाची जयश्री ने 70 और 80 के दशक में कई क्षेत्रीय और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया था।
7.गोविंदा
गोविंदा के फिल्मी बैकग्राउंड के बारे में कभी पता नहीं चला। उनके पिता, अरुण आहूजा 40 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा थे। उनकी फिल्म औलाद के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद उनका करियर लगभग रुक गया था।
8.अनिल कपूर
हम बॉलीवुड के इस कपूर परिवार के बारे में इतना जानते हैं, चाहे वह सोनम हो, अर्जुन या जाह्नवी। हम अनिल कपूर के भाइयों, संजय और बोनी कपूर को भी जानते हैं। पर बहुत से लोग जानते कि अनिल कपूर के पिता, सुरिंदर कपूर एक प्रसिद्ध निर्माता थे।
9. यामी गौतम
जब उन्होंने 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड करियर शुरुआत की, तो बहुत कम लोग जानते थे कि उनके पिता, मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म निर्देशक और पीटीसी पंजाबी नेटवर्क के अध्यक्ष भी हैं।
10.विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में काफी प्रसिद्ध अभिनेता थे। वह आखिरी बार कन्नड़ फिल्म अट्टहास के साथ पर्दे पर दिखाई दिए।