सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमघट, शानदार अंदाज में नजर आये बॉलीवुड सेलेब्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमघट, शानदार अंदाज में नजर आये बॉलीवुड सेलेब्स

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस दिवाली अपने घर शानदार पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में कई

बीते रविवार की रात देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई गयी और कई बॉलीवुड सितारों ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस दिवाली अपने घर शानदार पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में कई दिग्गज बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
1572262503 800
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस पार्टी में अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे। पार्टी में करीना कपूर भी रेड कलर की साड़ी में पहुंची। करिश्मा के साथ हुमा कुरैशी ने भी पार्टी में शिरकत की। 
1572262512 801
एक्टर शाहिद कपूर इस पार्टी में अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।  क्रीम  कलर के कुर्ता-पायजामा में शाहिद बेहद डैशिंग लग रहे थे वहीं मीरा राजपूत  ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दीं।  सारा अली खान रेड कलर से सूट में पहुंची और कटरीना लाल रंग की साड़ी में नजर आयी। 
1572262521 802
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोनम कपूर की पार्टी में ब्लू कलर के लहंगे में पहुंची।  अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ पार्टी में नजर आयी। टीवी क़्वीन एकता कपूर भी लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थी। 
1572262529 803
इस पार्टी में जान्हवी कपूर वाइट साड़ी में नजर आयी और अनन्या पांडे इस पार्टी में पिता चंकी पांडे संग पहुंची। अभिनेता संजय कपूर इस पार्टी में अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंची और रेड ड्रेस पहने हुए नजर आयी।  
1572262543 804
एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में बेहद डैशिंग अंदाज में पहुंचे वहीं जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर सोनम कपूर की पार्टी में खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं।इसके अलावा अभिनेत्री अदीति राव हैदरी भी पार्टी में पहुंची।  
1572262555 805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।