श्रीदेवी को कभी माँ ना मानने वाले अर्जुन कपूर ने मां की मौत के बाद जानवी-खुशी को सबसे ज्यादा सपोर्ट ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीदेवी को कभी माँ ना मानने वाले अर्जुन कपूर ने मां की मौत के बाद जानवी-खुशी को सबसे ज्यादा सपोर्ट !

NULL

इस वक्त पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है और फिल्म कलाकारों के साथ साथ हजारों फैंस और मीडिया का जमावड़ा इस वक्त मुंबई में श्रीदेवी के घर ग्रीन एकर्स में लगा हुआ है। शनिवार को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ कर मुंबई पहुचे।

arjun kapoor and srideviउन्होंने अपनी दोनों बहनों जानवी और खुशी को इस दुख की घड़ी में स्पॉट किया।अर्जुन कपूर के रिश्तें श्रीदेवी के साथ बेहतर नहीं थे और उन्होंने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं किया। आपको बता दें कि अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे हैं।

arjun kapoor and srideviकई बार सार्वजनिक रूप से अर्जुन कपूर कह चुके है की श्री देवी उनके पिता बोनी कपूर की पत्नी जरूर है पर उनकी माँ नहीं है।अर्जुन ने दोनों बहनों को फोन किया और सांत्वना दी। आपको बता दें कि अर्जुन कई बार जानवी और खुशी को अपनी बहन मानने से इंकार कर चुके है।

arjun kapoor and srideviउन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका खुशी और जानवी कपूर के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वह आपस में ज्यादा मिलते भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह श्रीदेवी को पसंद नहीं करते और वह सिर्फ बोनी कपूर की पत्नी है।

arjun kapoor and srideviलेकिन जब अर्जुन कपूर को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली वो सब कुछ छोड़ कर दुबई पहुँच गए। पूरे समय वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ रहे। जब मंगलवार देर रात श्री देवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया तब भी अर्जुन कपूर साथ थे।

arjun kapoor and srideviमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार रात से सुबह जब आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तब भी बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर ही दिखाई दिए। साथ ही जान्व्ही और ख़ुशी कपूर को भी सांत्वना देते दिखे।

arjun kapoor and srideviअधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।