बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai ने देर रात अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai ने देर रात अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी

बॉलीवुड के एक मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने हाल ही में अपनी जान ले ली। आपको बता दें, जोधा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद दुखभरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के एक मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने हाल ही में अपनी जान ले ली। आपको बता दें, जोधा अकबर, लगान और देवदास जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन करने वालें पॉपुलर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की खबर अब सामने आई है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे नितिन देसाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
1690964765 123836892 366890651191988 2141813965952843782 n
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने खुद के आर्ट स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनका ये कदम उठाने के पीछे का कारण है उनकी मेडिकल प्रॉब्लम और उनकी आर्थिक तंगी। आपको बता दें, नितिन देसाई ने ‘चाण्क्य’ और ‘तमस’ जैसे शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं नितिन देसाई ने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को भी अपने नाम किया हैं। वो मशहूर कला निर्देशक होने के अलावा निर्माता, निर्देशक और एक्टर भी थे।
1690964777 328294570 169937889097693 3704065737786826076 n
लेकिन अब उन्होंने सुसाइड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, अब पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कहा जा रहा है कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था और आत्महत्या के 2 दिन पहले तक वो स्टूडियो में थे। इतना ही नहीं कल तक उन्होंने अपनी टीम के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की थी। लेकिन जब आज सुबह उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया, तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें नितिन देसाई की लाश मिली।
1690964794 colors ceo raj nayak art directors of the show omung kumar nitin desai director of the show prasad and contiloe pictures ceo abhimanyu singh
वहीं, अब पुलिस ने नितिन देसाई का शव जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले नितिन देसाई पर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप भी लगाया था। एक एजेंसी का दावा था कि उन्होंने 3 महीने तक काम करवाने के बाद उन्हें पैसा नहीं दिए। ये रकम कुछ 51 लाख रुपए बताई जा रही थी। 
1690964814 nitinchandrakantdesai 121399245 379364216532430 2010034359317937667 n
हालांकि, अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने ये फांसी के फंदे पर लटकने का फैसला क्यों लिया। लेकिन उम्मीद है कि पुलिस इस केस को जल्द से जल्द सुलझा लेगी और सबको पता चल जाएगा बॉलीवुड का ये मशहूर आर्ट डायरेक्टर इतना मजबूर कैसे हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।