बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इनटरनेशनल स्टार बन गयी। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था किसीने कल्पना भी नहीं की होगी की प्रियंका इतना बड़ा नाम बन जाएँगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा जितनी कमाल की अदाकारा है उतनी ही ज्यादा खूबसूरत है।
प्रियंका का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक जाना जाता है। ये उनके पेरेंट्स के लिए गर्व की बात है। प्रियंका भले ही विदेश चली गयी हो लेकिन उनके दिल में देश अभी भी मौजूद है। प्रियंका अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमें वह खूब मस्ती करती नज़र आती है।
एक बार फिर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिन्हे देख कर उनके फैंस उन्हें सराहते नज़र आ रहे है। इन तस्वीरो से साफ़ नज़र आ रहा है की देसी गर्ल अपना को लिए कितन प्यार रखती है। प्रियंका ने इंस्टग्राम पर अपनी नानी को याद करते हुए पुरानी पिक्चर् शेयर की जिसमें उनकी नानी मैगज़ीन में प्रियंका का आर्टिकल पढ़ती नज़र आ रही है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘Happy Birthday nani. Miss you always । “
प्रियंका ने अपनी नानी की डेथ पर कहा था की वह मानती है की उनकी नानी हमेशा उनके साथ रहेंगी। प्रियंका ने कहा था ‘बड़े ही दु:ख के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि श्रीमती मधु ज्योत्सना अखौरी, हमारी प्यारी माँ और नानी, फ्रीडम फाइटर, सोशल एक्टिविस्ट, विधायक अब हमारे बिच नहीं रही । वह एक अद्भुत महिला थीं, जिन्होंने एक पूर्ण जीवन जीया, उद्देश्य और प्रेम से भरा हुआ … जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर रोज हमारे साथ चलते हैं। “
प्रियंका ने कुछ दिन पहले अपनी नानी के साथ की पुरानी तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने ये कहा था की उन्हें पलने पोसने में उनकी नानी का हाथ और वह नानी को रोज़ याद करती है। प्रियंका अब हॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स है “एंडिंग थिंग्स ” , “टेक्स्ट्स फॉर यू ” और “सिटाडेल”।
प्रियंका अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में हॉलीवुड के जाने माने एक्टर सिएना मिलर के साथ नज़र आएंगी। वही बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की मूवी ‘जी ले ज़रा’ से वापसी करने वाली है। प्रियंका बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी एक जाना माना चेहरा है। प्रियंका बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म ‘the sky is pink’ में नज़र आई थी।