बाज़ीगर जैसी हिट फिल्म के निर्माता के निधन पर शोक में डुबा बॉलीवुड, ट्वीट कर जताया गम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाज़ीगर जैसी हिट फिल्म के निर्माता के निधन पर शोक में डुबा बॉलीवुड, ट्वीट कर जताया गम

मशहूर फिल्म निर्माता चंपक जैन के निधन से बॉलीवुड में दुःख की लहर दौड़ गयी है और जानकारी

मशहूर फिल्म निर्माता चंपक जैन के निधन से बॉलीवुड में दुःख की लहर दौड़ गयी है और जानकारी के अनुसार गुरुवार को ब्रेन हेमरेज होने से उनकी सांसो की डोर टूट गयी।
1572592271 504
 चंपक वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स के मालिकों में से एक थे जिन्होंने सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत 1994 की ब्लॉकबस्टर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बाज़ीगर जैसी हिट फिल्में बनाईं।
1572592279 505
चंपक जैन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया जायेगा। अभिनेता सोनू सूद ने निर्माता के आकस्मिक निधन पर उन्हें “महान आत्मा” कहकर दुख व्यक्त किया। 
1572592290 500
अपने ट्वीट में सोनू ने लिखा , “चंपक जैन जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान आत्मा थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना, रतन जैन जी, गणेश जैन जी आरआईपी चंपक सर। 
1572592295 501
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया: “ मैं चम्पक की अचानक निधन से बेहद दुखी और हैरान हूं। वह एक महान मित्र थे… चंपक जी आपको याद किया जाएगा… संवेदना शोक संतप्त परिवार को बल मिले … RIP “
1572592302 502
अभिनेता अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया: “हिंदी फिल्म उद्योग के लिए दुखद दिन। बता दें चंपक जैन जी का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।