हाथों में हाथ डाले नज़र आये बॉलीवुड लवबर्डस Arjun-Malaika, ट्रोल करते हुए लोग बोले- 'मां-बेटे की जोड़ी' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाथों में हाथ डाले नज़र आये बॉलीवुड लवबर्डस Arjun-Malaika, ट्रोल करते हुए लोग बोले- ‘मां-बेटे की जोड़ी’

हाल ही में बीते दिन शुक्रवार को लव बर्ड्स अजुन कपूर और मलाइका अरोरा को बांद्रा में स्पॉट

बॉलीवुड के फेमस लवबर्डस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने इश्क के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। आये दिन दोनों को कभी डिनर डेट तो कभी वकेशंस पर जाते हुए स्पॉट किया जाता हैं। ऐसे ही फिर एक बार ये दोनों एक दूसरे संग हाथो में हाथ डाले नज़र आये। 
1688803413 762c286778d19e2a150c526847999bf915ef5
लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शुक्रवार की शाम मुंबई के बांद्रा में स्पॉट स्पॉट किया गया। दरहसल ये दोनों अपनी डिनर डेट को एन्जॉय करके निकले थे। बस फिर डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए मीडिया ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। दोनों हाथों में हाथ डाले रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। 
1688803425 358057806 3689149648081540 8580497051135641189 n
इस मौके पर मलाइका ने वाइट शर्ट, ब्लू ट्राउजर्स और ब्लैक ब्लैज़र में नजर कैरी किया हुआ था। हमेशा की तरह वह इस अवतार में भी काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं साथ ही अपने बालो को खुला छोड़ एक्ट्रेस अपनी डिनर डेट के लिए एक दम सिंपल और एलिगेंट दिखी। वही दूसरी तरफ अर्जुन ने ब्लू टी शर्ट और ब्लैक कार्गो पहना हुआ था जिसमे एक्टर काफी डैशिंग लग रहे थे। 
फिर ट्रोलर्स के शिकंजे में फंसे अर्जुन-मलाइका 

अर्जुन और मलाइका की तस्वीर हो या वीडियो, यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जब भी इनकी कोई भी तस्वीर पोस्ट की गयी हैं तब ही नेटिज़ेंस ने इन्हे अपने शिकंजे में घेरा हैं। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर दोनों के उम्र के फासले के बारे में बात करते नजर आते हैं। उनके इस वीडियो पर भी लोगों ने अलग अलग तरह के कमेंट कर कुछ यही हरकते की।
1688803450 9cc353ac52fa503893de90af8c487e4a1688800429526779 original
1688803458 7c3610aceae3c4e0aae0f451b53d7cfd1688800445372779 original
1688803463 beb3d8f0ea89a27f7b51cf7b7960da101688801049147779 original
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया- मम्मी और बेटा साथ में वॉक और टॉक कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग क्यों इन्हें अहमियत देते हैं? एक और यूजर ने लिखा- दारू लगी क्या। 
कैसा हैं मलाइका-अर्जुन का रिश्ता?
1688803545 483668 6188424 updates
बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआती दौर में तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट ही रखा था लेकिन फिर दोनों का इश्क़ छिप न सका। पिछले महीने कपल ने अर्जुन का 38वां जन्मदिन भी मनाया था। वहां मलाइका को सफेद और लाल मैक्सी में देखा गया था। वही अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका छैया-छैया गानें पर थिरकती हुई भी नजर आ रही थीं।
1688803630 arjun malaika
मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर बना रहता है, हाल ही में अर्जुन ने नवंबर 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट की आलोचना की, जिसमें दावा किया गया था कि मलाइका उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। लेकिन बाद में खुद एक्टर अर्जुन ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि इस खबर से उनपर गहरा असर पड़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।