बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्में जिनमें हीरो पर भारी पड़ गए 'विलेन' और निभा गए यादगार रोल ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्में जिनमें हीरो पर भारी पड़ गए ‘विलेन’ और निभा गए यादगार रोल !

NULL

बॉलीवुड में जितनी भी फ़िल्में आती है उसमे से अधिकतर में अंत में यही सन्देश दिया जाता है की बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। ऐसा इसलिए की समाज और दर्शकों में एक ऐसा सन्देश जा सके की बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो पर अंत में जीत हमेशा सत्य और अच्छाई की ही होती है।

bollywood villainsपर सच्चाई की इस जीत में अगर बुराई को ताकतवर न दिखाया जाए तो मजा भी नहीं आए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फ़िल्में लाये है जिनमे नकारात्मक किरदारों को बेहद प्रभावशाली बनाया गया। अंत में जीत तो हीरो की ही हुई पर लोकप्रियता में नकारात्मक किरदारों ने बाजी मार ली। आप कह सकते है की इन फिल्मों में विलेन हीरो पर भारी पड़ गए !

bollywood villains5. करण-अर्जुन : साल 1995 में रिलीज हुई निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म करन-अर्जुन पुनर्जनम पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दुर्जन ठाकुर (अमरीश पुरी) विलेन के किरदार में होते हैं जो पहले करण-अर्जुन (सलमान-शाहरुख) को मरवा देता है। जिसके बाद वे फिर जन्म लेते हैं और अंत में सच्चाई की जीत होती है।

bollywood villains4. डर : साल 1993 में आई निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म में एक साइको आशिक की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। जिसमें वो किरण (जूदी चावला) से प्यार करता है और जब उसकी शादी सुनील (सनी देओल) से हुई तब राहुल (शाहरुख खान) अपना आपा खो देता है।

bollywood villains3. संघर्ष : साल 1999 में आई निर्देशक तनुजा चंद्रा की फिल्म संघर्ष में आशुतोष राणा निगेटिव रोल में थे। उन्होंने इतना खतरनाक किरदार निभाया था कि उसे देखकर बच्चे-बच्चे डर जाते थे।

bollywood villains2. अग्निपथ : साल 2012 में रिलीज हुई निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने विलेन कांचा चीना का किरदार निभाया था। ऋतिक रोशन विजय के किरदार में होते हैं। फिल्म में कांचा विजय को किसी सूरत में जीने नहीं देता है लेकिन अंत में हीरो की ही जीत होती है।

bollywood villains1. पद्मावत : 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पद्मावत मे शाहिद ने रतन सिंह रावल निभाया है जो एक अच्छा हिंदू राजपूत है और अपनी प्रजा के लिए बहुत से अच्छे काम करता है। वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के रूप में विलेन का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर फिल्म में बहुत ही क्रूर और अत्याचारी बना है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।