जब इन सेलेब्स ने की पटाखे नहीं जलाने की अपील, लोगों ने बुरी तरह लताड़ा

त्योहारों का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में 3 नवंबर को छोटी दिवाली तो 4 नवंबर को

त्योहारों का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में 3 नवंबर को छोटी दिवाली तो 4 नवंबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। लेकिन दिवाली आते ही प्रदूषण और पटाखों की चर्चा ज्यादा होने लगती है। वहीं प्रदूषण की परेशानी को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है।
1635942447 untitled 6
वैसे दिवाली के खास अवसर पर इस तरह से प्रतिबंध लगाना कई सितारों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। इस दौरान कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो शेयर करके लिखा, जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें। बहुत से ऐसे सितारें जिन्होंने फैंस से पटाखे न जलाने के लिए कहा और उनकी इस अपील के कारण उन्हें वजह से उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। तो आइये जानते हैं आखिरकार वे कौन से सितारे हैं?
1635942273 5
आलिया भट्ट भी पटाखे नहीं जलाने की सलाह देकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा था- ये वही लोग हैं जो न्यू ईयर के मौके पर बेतहाशा पटाखे फोड़ते हैं।
1635942332 6
इस बीच आमिर खान ने विज्ञापन के जरिए आतिशबाजी न करने की नसीहत दी थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आपका सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों पर ही निकल कर आता है।
1635942382 untitled 5
इस लिस्ट में अजय देवगन भी शामिल है और उन्होंने बिना पटाखों के दिवाली मनाने की अपील की। अजय देवगन ने कहा, इससे दुकानदारों को नुकसान होगा लेकिन भविष्य के लिए यह सही फैसला है।
 
1635942407 7
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी दिवाली पर अपनी राय रखने के बाद जमकर ट्रोल हुई हैं। हालांकि प्रियंका की शादी में ताबड़तोड़ आतिशबाजी की गई थी, जिसके लिए यूजर्स ने उनपर जमकर निशाना साधा था।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।