Czechia इवेंट पर ‘सुपरगर्ल’ हिमा दास के स्वर्ण पदक जीतने पर सेलेब्स ने दी बधाई

भारत की एथलीट हिमा दास इस समय सुर्खियों में छाई हुईं हैं। पूरे देश का सिर हिमा दास

भारत की एथलीट हिमा दास इस समय सुर्खियों में छाई हुईं हैं। पूरे देश का सिर हिमा दास ने अपने शानदार प्रदर्शन से गर्व से ऊंचा किया है। बीते शनिवार को हिमा दास ने चेक गणराज्य में 400 मीटर की दौड़ में पांचवा स्वर्ण पदक जीत लिया है। 19 साल की हिमा दास ने जीत के बाद ट्विटर पर एक ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की है। 
1563797845 hima das
पूरे देश ने हिमा दास की इस शानदार जीत पर ढेर सारी बधाई दी है। हिमा दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनकी इस ऐतिहासिक जीत की बधाईयां दी हैं। हिमा दास को बॉलीवुड सिलेब्स ने भी बधाई दी है। 

हिमा दास को इन सेलेब्स ने दी बधाई

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.


13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

इस महीने हिमा दास ने 5वां स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 2 जुलाई को इससे पहले हिमा दास ने पहला स्वर्ण पदक यूरोप में जीता था। उसके बाद कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में 7 जुलाई को दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया था। चेक गणराज्य में हिमा दास ने 13 जुलाई को तीसरा स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद 17 जुलाई को हिमा दास ने चौथा स्वर्ण पदक टाबोर ग्रां प्रीम में जीता था। खास बात तो यह है कि हिमा दास ने यह पांचों स्वर्ण पदक अलग-अलग स्पर्धाओं में जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।