बिग बी से लेकर नीतू कपूर तक, नवरात्रि के खास मौके पर सितारों ने सभी को दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिग बी से लेकर नीतू कपूर तक, नवरात्रि के खास मौके पर सितारों ने सभी को दी शुभकामनाएं

देश में नवरात्रि की खूब धूम छाई हुई है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों

देश में नवरात्रि की खूब धूम छाई हुई है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर इस बार मंदिरों में काफी ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। खैर,नवरात्रि के खास अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स ने सभी को ढेरों बधाईयां दी हैं। 
1602929206 25
1.अमिताभ बच्चन 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी माता रानी की प्रर्थना करते हुए सभी प्रशंसकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 
1602929255 screenshot 3
2.कंगना रनौत
नवरात्रि के पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंदिर में आरती के समय की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है शिव पूर्ण शून्य है,ऊर्जा का सारा खेल शक्ति का है जिसका अर्थ है  शक्ति ही सब कुछ। नवरात्रि में कई संभावनाएं हैं,तो आइए अपने अंदर की ऊर्जा को बढाएं। 
1602929287 screenshot 4
3.रवीना टंडन
इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा कोलकाता में पल्लब भौमिक की यह मूर्ति खूब चर्चा में है जिसमें मां दुर्गा के रूप में एक प्रवासी महिला को उसके बच्चों को दिखाया गया है। 
1602929338 screenshot 5
4.दीपिका चिखलिया
टीवी के सबसे चर्चित शो रामायण में सीता का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। 

5.नीतू कपूर
वहीं नवरात्रि के मौके पर नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो फिल्म रॉकस्टार का है। इस फिल्म में गाना ही शेरावाली मां का है। इसके कैप्शन में नीतू ने लिखा,जय माता दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।