बॉलीवुड की ये Mommy अपने इन कामों की वजह से हुई बेवजह ट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड की ये Mommy अपने इन कामों की वजह से हुई बेवजह ट्रोल

किसी सामने वाले पर टिप्पणी करना बहुत आसान होता है। खासकर जब यह बिल्कुल अवांछित सलाह हो। लेकिन

किसी सामने वाले पर टिप्पणी करना बहुत आसान होता है। खासकर जब यह बिल्कुल अवांछित सलाह हो। लेकिन फिर भी अक्सर उनके सही फैसलों के लिए भी उन्हें सबके आगे शर्मसार होना पड़ता है। वहीं ऐसा कभी क्यों नहीं होता कि किसी बच्चे के एक्टर पिता को ट्रोलिंग का शिकार बनाया जाए। लेकिन ये बहुत हैरानी की बात है कि बॉलीवुड में हमेशा मम्मी को ही ट्रोल किया गया है। तो आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की किस-किस अभिनेत्री को होना पड़ा है बेवजह ट्रोल। 
1562409102 hgh bollywood logo

1.मीरा कपूर को दो नैनीज रखने के लिए किया ट्रोल 

बॉलीवुड एक्टर  शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही टीवी रियलिटी शो पर जज की भूमिका में दिखाई देगीं। पिछले साल मीरा राजपूत ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जैन कपूर है। मीरा की डिलीवरी के कुछ ही हफ्तों के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां मीरा ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ा हुआ था,जबकि उन्होंने अपने बेटे को नैनीज को पकडऩे के लिए दिया हुआ था। इस वजह से मीरा ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। 
1562408749 1 mira kapoo

2.करीना कपूर खान को जिम जाने के लिए ट्रोल किया गया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान को तैमूर अली खान के पैदा होने के कुछ महीनों बाद जब उन्होंने जिम जाना शुरू कर दिया था तब उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। तब लोगों ने कहा कि वह अपने छोटे बच्चे को कैसे छोड़ कर जिम जा रही हैं? कईयों ने तो उन्हे अपने बच्चे से ज्यादा लुक और बॉडी को प्राथकित देने के लिए करीना को स्वार्थी तक कह दिया था। 
1562408770 kareena kapoor

3.मलाइका को अपनी तरह से जीने के लिए निशाने पर लिया 

बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल मलाइका अरोड़ा कभी भी अपने बोल्ड अंदाज को शो करने से कतराती नहीं है। लेकिन माइलका अपने सरताज विकल्पों पर  हमेशा आलोचकों पर जीत हासिल करने में असफल रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने माइलका को ट्रोल करने को कोई मौका नहीं छोड़ा है। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उनके लिए बेकार मां होने की टिप्पणी कर डाली है। 
1562408916 56737360 323508755013653 5530652787156290115 n

4.नेहा धूपिया को किया उनकी अनफिट बॉडी के लिए ट्रोल

इस बात में कोई दोराए नहीं है कि नेहा धूपिया एक सफल मॉडल हैं। लेकिन वह अपनी प्रेग्नेंसी के बाद से कुछ ज्यादा मोटी हो गई हैं। उन्होंने अपने मोटापे को छुपाने के लिए किसी प्लास्टिक सर्जरी का साहरा नहीं लिया है। वो जैसी हैं खुद के लिए बेस्ट है। लेकिन सोशल मडिया यूजर्स को उनका ये फैटी होना पसंद नहीं आया और उनके वजन के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया। 
1562584850 neha dhupia

5.बेटी को होठों पर किस करने के लिए किया ट्रोल 

विदेशों में होठों पर अपने बच्चों को किस करना बहुत सामान्य चीज है। लेकिन भारत की बात करें तो यहा  ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। जब ऐश्वर्या राय बच्चन  ने पिछले साल कान में अपनी बेटी आराध्या को लिप किस करी और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया तो उन्हें ट्रोल कर दिया गया। 
1562408948 aish aaradhya

6.सनी लियोन माँ बनने पर किया ट्रोल 

कई सारे लोगों ने सनी लियोनी के  मां बनने पर ऐतराज जताया। लेकिन सनी लियोनी आखिर मां क्यों नहीं बन सकती? उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है सिर्फ बच्चे को ही गोद लिया। हमें उन्हें ट्रोल करने की बजाय उनकी सराहना करने की जरूरत है। 
1562409030 sunnydanieltwinboys

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।