बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में हुईं शिवसेना में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में हुईं शिवसेना में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक्टिंग के बाद राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी है। उन्होंने अब तक

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक्टिंग के बाद राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी है। उन्होंने अब तक जो भी किया है वो उसमे कामयाब रही है। जिसके बाद अब आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में वो शिवसेना में शामिल हुईं।
 1606813941 screenshot 1
इस तरह से उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ अब एक नई राजनीतिक पारी का आगाज किया है। उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। 

1606813964 56927503 2316368958647968 4162079454443295698 n

अब उर्मिला मातोंडकर की फोटोज भी सामने आ चुकी है। अब देखना होगा की शिवसेना में शामिल होकर वो क्या कमाल दिखाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।