बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha की बिगड़ी तबीयत, पति जहीर इकबाल ने शेयर ने किए वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha की बिगड़ी तबीयत, पति जहीर इकबाल ने शेयर ने किए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हुआ वायरल

जहीर इकबाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी सिर से लेकर मुंह तक तौलिये से ढकी हुई हैं और भांप लेते हुए लगातार खांस रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह लड़की वायरल हो गई है।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी ने हाल ही में अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि वह वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इस वीडियो में उनका थका हुआ चेहरा और भांप लेते हुए उनकी हालत साफ नजर आ रही है।

जहीर इकबाल ने शेयर किया वीडियो

जहीर इकबाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी सिर से लेकर मुंह तक तौलिये से ढकी हुई हैं और भांप लेते हुए लगातार खांस रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह लड़की वायरल हो गई है।” इस तरह उन्होंने अपने हटकर और मजाकिया अंदाज़ में फैंस को सोनाक्षी की तबीयत के बारे में बताया।

पति कर रहे देखभाल

वीडियो की एक खास बात यह रही कि जहीर न सिर्फ उनकी देखभाल कर रहे हैं बल्कि उन्हें हल्का-फुल्का म्यूजिक सुना कर उनका मूड भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में वह गाना गुनगुनाते हुए दिखे, जबकि सोनाक्षी बिस्तर पर बैठकर भांप ले रही थीं। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

फैंस की दुआ

फैंस ने भी सोनाक्षी की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ की है। एक यूजर ने कमेंट किया, “जल्दी ठीक हो जाओ सोना।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “जहीर कितना अच्छा ख्याल रखता है, सच में लकी हो आप।” कई फैंस ने सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी की नजर उतारने की बात भी कही। कमेंट्स से साफ है कि सोनाक्षी के फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Bigg Boss 19 में TV के इस मशहूर एक्टर की होगी एंट्री, Dipika Kakar संग आ चुके नजर

वर्क फ्रंट

बात करें सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की, तो इस कपल ने पिछले साल यानी 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दोनों की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वह आने वाली फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी।

Sonakshi Sinha

क्या दर्शकों का जीत पाएंगी दिल

यह फिल्म उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकती है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और देखना दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी साउथ दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती हैं। फिलहाल सभी की दुआएं सोनाक्षी के जल्द ठीक होने के लिए हैं और उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से काम पर लौटेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।