जानिये आखिर कौन हैं 'कारगिल गर्ल' गुंजन सक्सेना? जिनकी बायोपिक में लीड रोल करेंगी जाह्नवी कपूर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिये आखिर कौन हैं ‘कारगिल गर्ल’ गुंजन सक्सेना? जिनकी बायोपिक में लीड रोल करेंगी जाह्नवी कपूर

फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ‘‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। निर्माताओं ने गुरुवार को यह

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फ़िल्में बनाने की होड़ सी मची हुई है और दर्शकों को भी ये फ़िल्में काफी पसंद आ रही है। समय के साथ साथ भारतीय सिनेमा भी काफी बदल गया है और अब दर्शक कंटेंट पर काफी ज्यादा ध्यान देते है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाली है। 
1567078883 1
 नवोदित फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ‘‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने युद्ध में भाग लिया था।
1567078890 2
 गुंजन सक्सेना, श्रीविद्या राजन के साथ भारत की पहली लड़कू विमान की चालक हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। वर्ष 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई, जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया। 
1567078897 3
गुंजन ने श्रीविद्या के साथ मिल कर करगिल युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉफ्टर उड़ाया और उस जगह से अपने जवानों को सुरक्षित निकाला जहाँ पाकिस्तानी सैनिक मिसाइल से भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहे थे। इस दौरान उन पर भी मिसाइल दागा लेकिन वह बच गईं। 
1567078903 4
 इस बहादुरी के लिए गुंजन को वीरता पुरस्कार भी मिला। करण जौहर, इसी महिला के शौर्य पर एक बायोपिक बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में रोल के लिए जाह्नवी फाइटर प्लेन या हेलीकॉप्टर हकीकत में नहीं उड़एंगी बल्कि किरदार को जीने के लिए जमीनी बारीकियां सीखेंगी।
1567078909 5
देखना दिलचस्प होगा की अपनी पहली फिल्म धड़क से लाखों फैंस बनाने वाली जाह्नवी कपूर पायलट के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमे जाह्नवी पायलट की वर्दी में नजर आ रही थी। 
1567078914 jan
 वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर कपूर जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख़्त में नजर आएँगी जो 3 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है। तख़्त के बाद जाह्नवी वरुण धवन के साथ फिल्म रणभूमि में मुख्य किरदार निभाती नजर आएँगी।
1567078922 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।