18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से कल्कि कोचलिन के ऑनस्क्रीन पिता ने रचाई शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से कल्कि कोचलिन के ऑनस्क्रीन पिता ने रचाई शादी

बॉलीवुड में साल 2018 में कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधे हैं। सबसे पहले सोनम कपूर और

बॉलीवुड में साल 2018 में कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधे हैं। सबसे पहले सोनम कपूर और आंनद अहूजा ने शादी की फिर साल खत्म होते-होते दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक जोनस शादी के बंधन में बंधे।

तो वहीं हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। इन सबके अलावा भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी पिछले दिनों आंनद पीरामल के साथ शादी की है।

इस अभिनेता ने की शादी

Suhel Seth

बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने शादी कर ली है। हम सुहेल सेठ की बात कर रहे हैं जो पिछले दिनों मीटू जैसे गंभीर आरोपों में फंसे थे। जब बॉलीवुड में मीटू का मामला ज्यादा चलने लगा तो वहीं चार महिलाओं ने सुहेल सेठ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

unnamed

खबरों की मानें तो सुहेल सेठ पर चार मामले दर्ज हुए थे। सुहेल सेठ ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में कल्कि कोचलिन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कंलेडर गल्र्स, गुजारिश और रोग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी।

18 साल छोटी लड़की से की सुहेल सेठ ने शादी

Suhel lakshmi

अभिनेता सुहेल सेठ बॉलीवुड में कर्ई फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुहेल सेठ ने हाल ही में 18 साल छोटी लड़की से शादी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुहेल सेठ 55 साल की हैं और उन्होंने 18 साल छोटी लक्ष्मी मेनन से शादी की है। खबरों की मानें तो सुहेल और लक्ष्मी ने क्रिमसम जैसे खास मौके पर शादी की है।

article 2018123606192222762000

गुरुग्राम में सुहेल और लक्ष्मी ने शादी की है। लक्ष्मी और सुहेल की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। पिछले 1 साल से ये दोनों रिलेशन में थे। सुहेल और लक्ष्मी ने इसी साल अक्टूबर में सगाई की थी।

लक्ष्मी और सुहेल की शादी में शामिल हुए ये लोग

41694417 2218858171693638 1844459836817801216 n

खबरों की मानें तो इन दोनों की शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में प्रफुल्ल पटेल, शीला दीक्षित, जय पांडा, अमर सिंह और फिल्म मेकर मुजफ्जर अली और तरुण तेजपाल ने शिरकत की थी।

1545844589 Suhel

इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इन दोनों ने कब शादी की है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुहेल और लक्ष्मी ने क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। तो वहीं इसी दौरान दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस कार्ड में ऐसा बताया गया था कि सुहेल 25 दिसंबर को कुछ बहुत ही खास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।