बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत, बहन की भी हालत गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत, बहन की भी हालत गंभीर

धनबाद के निरसा में फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई।
बहन सविता तिवारी की हालत गंभीर
हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी धनबाद के लिए रवाना
यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और बहुत कम समय में बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।