बॉलीवुड की इस नामचीन एक्ट्रेस ने आदित्या पंचोली के खिलाफ दर्ज कराया रेप और शोषण का मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड की इस नामचीन एक्ट्रेस ने आदित्या पंचोली के खिलाफ दर्ज कराया रेप और शोषण का मामला

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे एक नामचीन एक्ट्रेस ने अभिनेता आदित्या पंचोली के

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे एक नामचीन एक्ट्रेस ने अभिनेता आदित्या पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कई धाराओं के साथ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। 
1561716891 actor aditya pancholi
आपको बात दें लम्बे समय से आदित्य पंचोली और अभिनेत्री के बीच विवाद चला आ रहा है और आदित्य पंचोली ने कुछ समय पहले खुद को रेप केस में फंसाये जाने की आशंका की शिकायत भी मुंबई पुलिस में की थी। 
1561716900 aditya pancholi
रेप का मामला दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस और उनकी बहन ट्विटर और सोशल मीडिया पर मुखर होकर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री इससे पहले भी आदित्य पंचोली के खिलाफ शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी है। 
1561716906 aditya pancholi 02
ये विवाद करीब 15 साल पुराना है जब अभिनेत्री बॉलीवुड में न्यूकमर थी। आदित्य पंचोली की तरफ से भी कई बार बयान आ चुके है की एक्ट्रेस उन्हें फंसाने की कोशिश कर सकती है। एक्ट्रेस द्वारा दर्ज कराये गए रेप मामले की FIR कॉपी भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है। 
1561716913 aditya pancholi 1
 वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ धारा 376…328..384…341…342…323…506 के तहत मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस द्वारा दर्ज कराये गए मामले के मुताबिक़ करीब एक दशक पहले साल 2004 से 2009 के बीच आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस को नशे के डोज़ देकर यौन शोषण किया है और आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली है।
1561716928 fir
साथ ही एक्ट्रेस ने  FIR में ये भी शिकायत दर्ज करवाई है की उनसे 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी, जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए गए है। 
1561717030 aditya pancholi 03
वहीँ आदित्य पंचोली ने कुछ समय पहले जब पुलिस में रेप केस की शिकायत दर्ज कराई थी तब उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ वीडियोस और रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी थी।    अब पुलिस हर पहलु पर तहकीकात करने में जुट गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।