बॉडीगार्ड के सूनामी सिंह यानी रजत रवैल की फटी नस, खून बहना बंद न होने पर अस्पताल में हुए भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉडीगार्ड के सूनामी सिंह यानी रजत रवैल की फटी नस, खून बहना बंद न होने पर अस्पताल में हुए भर्ती

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सूनामी सिंह बनकर सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले एक्टर रजत

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सूनामी सिंह बनकर सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले एक्टर रजत रवैल हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी हालत अचानक इतनी बिगड़ी की उन्हें एडमिट करवाने के अलावा को रास्ता नहीं बचा।
1650345771 rajat ravel
खबर के मुताबिक रजत रवैल के दाहिने पैर की वेरीकोज वेन फट गई थी जिसकी वजह से अचानक खून बहने लगा। जिसके बाद आनन फानन में एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
आपको बता दे, बीते एक हफ्ते से रजत मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। अब उनकी हालत फिलहाल ठीक है, लेकिन डॉक्टर ने अभी चलने फिरने से मना किया है।
1650345797 rajat rawail arrives celebration sports club pay last respect legendary sridevi
वही, मीडिया से रजत रवैल ने बातचीत ने बताया कि ‘पैर में खून का बहाव अब रुक गया है। फिलहाल बेड रेस्ट के लिए कहा गया है और किसी से भी मिलने को मना किया गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर और सीनियर सर्जन से सेकेंड ओपीनियन लेना है उसी के अनुसार आगे के ट्रीटमेंट को फॉलो करेंगे।’ 
1650346188 1895902
रजत रवैल ने सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सूनामी सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा रजत ‘कुली नंबर 1’, ‘गली गली चोर है’, ‘पुलिसगिरी’, ‘जुड़वां 2’ और ‘देसी मैजिक’ में नजर आ चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।