श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित, बोनी कपूर दिखें बेटियों के साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित, बोनी कपूर दिखें बेटियों के साथ

NULL

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम में किया गया। बता दें कि शुक्रवार को एक विशेष विमान से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर पति बोनी कपूर चेन्नई पहुंचे। श्रीदेवी के इंस्टा फैन पेज पर शेयर की गई फोटो में अस्थियां विसर्जित करने के दौरान बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ नजर आए।sridevi

उनके हाथों में अस्थि कलश था और साथ में दोनों बेटियां भी साथ में थी। रविवार 4 मार्च को उन्होंने चांदनी की अस्थियों के विसर्जन से जुड़ा फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसे खबर लिखे जाने तक 23 हजार 743 लोगों ने लाइक किया था।

फोटो में रामेश्वरम के समुद्र तट पर बोनी कपूर लाल रंग के कपड़े में ढंकी श्रीदेवी की अस्थियां लिए खड़े थे। अगल-बगल बेटियां भी थीं। साथ में एक पंडित भी मौजूद था। श्रीदेवी की अस्थियों को उनके पति एक खास विमान के जरिए यहां लेकर पहुंचे थे। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुआ था।

srideviवह 54 साल की थीं और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने विदेश गई थीं। 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। दुबई में अधिकारियों ने बताया कि श्रीदेवी की जान होटल के बाथटब में अचानक डूबने से हुई। वह तमिलनाडु के एक गांव में पैदा हुई थीं और तमिल फिल्मों से ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था।sridevi

साल 1970 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में वह तमिल, तेलगु और मलयाली फिल्मों में नजर आईं। फिर 80 के दशक में उन्होंने मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया था।

6 24

श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के एक गांव में हुआ था।  एक्ट्रेस के तौर पर तमिल फिल्मों से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। श्रीदेवी ने मात्र 4 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहली फिल्म की थी।

Sridevi

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सोलहवां सावन थी। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया। पिछले साल आई मॉम उनकी आखिरी फिल्म है।sridevi2

 

 

 

श्रीदेवी के गुजरने की खबर ने न सिर्फ बॉलीवुड जगत को बल्कि देश भर की जनता को सदमे में छोड़ दिया कि आखिर वह इतनी जल्दी कैसे दुनिया से हमेशा के लिए जा सकती हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।