BMC ने शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर अवैध विस्तार को गिराया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BMC ने शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर अवैध विस्तार को गिराया

NULL

मुंबई के जुहू इलाके में भाजपा सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास रामायण के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया, सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पायी और कल अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कई मुद्दों पर भाजपा की नीतियों से असहमत होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।