जन्मदिन स्पेशल : तब्बू की जिंदगी से जुड़े कुछ राज़ जो हैरान कर देंगे आपको - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जन्मदिन स्पेशल : तब्बू की जिंदगी से जुड़े कुछ राज़ जो हैरान कर देंगे आपको

NULL

अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में लम्बी पारी खेल रही तब्बू का आज जन्मदिन है और वो ४६ साल की हो चुकी है। तब्बू का फ़िल्मी करियर विरासत, चांदनी बार, माचिस, हु तू तू, आस्तित्व मकबूल, चीनी कम और हैदर जैसी काफी सारी हिट फिल्मों से सजा हुआ है पर उनकी निजी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे गए है। आईये एक नज़र डालते है तब्बू की जिंदगी पर……

Tabuतब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे।

Tabuउनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत प्राध्यापक थे। उनके नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं।

Tabuहैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से अपनी पढाई पूरी कर तब्बू साल 1983 में मुंबई आ गयी। आपको बता दें कि तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज की छोटी बहन हैं। उनके घर मुंबई और हैदराबाद दोनों जगहों पर हैं।

Tabuसाल 1985 में तब्बू ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी जिसमे उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था और फिल्म का नाम था ‘ हम नौजवान ”, इसके बाद साल तेलुगु फिल्म ”कुली नंबर 1 ” से बतौर हीरोइन डेब्यू किया।

Tabuउन्होंने कई मलयालम, बंगला, तमिल, तेलुगू भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है लेकिन उन्हें खास पहचान बॉलीवुड फिल्मों से ही मिली है।

Tabuतब्बू की बेहतरीन अदाकारी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की वो २ बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी है। अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Tabuनिजी जिंदगी की बात की जाये तो तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा पर उन्होंने अबतक शादी नहीं की है। ब्बू के बारे में एक और राज है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

Tabuतब को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे ।

Tabuयहां तक कि तब्बू तो अपने प्यार को पाने के लिए मुंबई को छोड़कर हैदराबाद में शिफ्ट हो गइर्। लेकिन नागार्जुन ने पारिवारिक समस्या के चलते तब्बू से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तब्बू का शादी जैसी चीज से विश्वास ही टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।