हर एक बच्चे के लिए पिता का साया उतना ही जरूरी होता है जितना एक मां का। दिन-रात मेहनत कर एक बाप अपने बच्चे की हर एक ख्वाहिश पूरी करने की सारी कोशिश करता हैं। वही जब बच्चा एक बार सफल हो जाता है तो वो भी यही कोशिश करता है की वो अपने पिता को वो सारी खुशियां वापस लौटा दे जो उन्होंने हमारी ख्वाहिशें को पूरी करते वक़्त झोक दी थी। ऐसे में आज फादर्स डे के मौके पर फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक अपने पापा को स्पेशल फील कराने में लगे हुए हैं। ऐसे में अभी-अभी पिता बने करण सिंह ग्रोवर को भी बिपाशा बसु ने बड़े की ख़ास अंदाज में फादर्स डे विश किया हैं।

दरअसल करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने अपने पति और बेटी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो आपका दिल जीत लेगा। हॉस्पिटल में बेटी को पहली बार अपनी गोद में लेने से लेकर उसके साथ कीमती पलों को बिताने तक, वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता बनकर करण कितना खुश हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा- “जिस दिन हमने कंसीव किया, उनके पिता का जन्म हुआ। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब करण ने मेरे पेट में अपनी बेटी से बात न की हो या गाना नहीं गाया हो। जिस दिन से वह पैदा हुई है, उसके बाद से हर दिन मैं इस पिता के प्यार के जादू की गवाह रही हूं। देवी सबसे लकी है, जिसे करण जैसा पिता मिला। उनकी आवाज सुनते ही उसकी (देवी) आंखें चमक उठती है।”

“पापा के बिना कोई मजा नहीं है। खाना, खेलना, नहाना, मसाज टाइम, टैरेस टाइम, डिप्पी डिप्पी टाइम, नैप- पापा हमेशा हर चीज को और मजेदार बनाते हैं।

हम आपसे प्यार करते हैं पापा। आप सब कुछ हैं। इतना अच्छा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे।” बता दे की हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई थी। जहां देवी की सुंदरता देख आप भी दिल हार बैठेंगे।


















