Bigg Boss OTT 2 फेम Puneet Superstar के खिलाफ भोपाल में FIR दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss OTT 2 फेम Puneet Superstar के खिलाफ भोपाल में FIR दर्ज

सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो बिग बॉस में आए पुनीत सुपरस्टार की मुश्किलें अब बढ़ती

इन दिनों  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को लेकर चर्चा होती दिखाई दे रही है और वो चर्चा किसी और के लिए नहीं बल्कि पुनीत सुपरस्टार को लेकर हो रही है। बता दे पुनीत सुपरस्टार की शो से 24 घंटे के अंदर बहार होते दिखाई दिए थे। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पहले से सीजन का विनर बता रहे थे। वही फैंस का दवा था कि पुनीत सुपरस्टार ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ने वाले हैं।
1688636835 135502632 3775660712494976 4969503146882278571 n
सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो बिग बॉस में आए पुनीत सुपरस्टार की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ अब फैजान अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फैज़ान ने भोपाल पुलिस में एक एफआईआर  पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज करवाई है। 
1688636850 puneet superstar 1200
फैज़ान के अनुसार पुनीत सुपरस्टार ने उन्हें एक अनपढ़ इंसान बताया था, जिसमे तमीज नहीं है और वो घर में उस जगह के लिए अयोग्य है जहां हर कोई जेंटल और एडुकेटेड माना जाता है। फैज़ान की इस स्टेटमेंट के अनुसार उन्हें लोगों से धमकी भरे मैसेज मिल रहे थे और ये मैसेज अलग अलग चैनल्स से भेजे जा रहे थे। वही इन मैसेज में टेक्स्ट,इ-मेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक के शिकायतकर्ता को दी गई धमकियों का नेचर ‘गंभीर’ और ‘क्रूर’ बताया गया है।
1688636859 120975262 169922488060923 3709370649403190007 n
पुनीत सोशल मीडिया पर अपने डायलॉग्स के कारण फेमस है आए दिन पुनीत ककी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई देती है साथ ही उनकी स्क्रिप्ट के कुछ डॉयलोग्स भी लोग काफी पसंद करते है। पुनीत कुमार का सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई इंस्टाग्राम अकाउंट हैं, जहां उन्होंने अपना वॉट्सऐप नंबर भी शेयर किया हुआ है। इस नंबर पर लोग पुनीत से नेक्स्ट वीडियो के टॉपिक को लेकर रिक्वेस्ट करते है।
1688636884 puneet super star
वही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में वापसी करेंगे। हालाँकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।