बिग बॉस के मेकर्स ने चली गंदी चाल, Falaq Naaz को बचाने के लिए Aashika Bhatia के साथ खेला गेम! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिग बॉस के मेकर्स ने चली गंदी चाल, Falaq Naaz को बचाने के लिए Aashika Bhatia के साथ खेला गेम!

बिग बॉस के घर में पिछले हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं किया गया। इसके पीछे की वजह यह

बिग बॉस ओटीटी हर बढ़ते दिन के साथ और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग और दमदार होता जा रहा हैं। जहां शो के कंटेस्टेंट दर्शकों को फुल ऑन मसाला देते दिख रहे हैं। इस के साथ बिग बॉस के घर में कई रिश्तें भी बनते नजर आ रहे है। साथ ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से घर का पूरा गेम ही बदला नजर आ रहा हैं। घर में मौजूद कंटेस्टेंट अब गेम को जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लग गए हैं। लेकिन इसी बीच अब मेकर्स ने कुछ ऐसा चाल चल दिया हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया हैं। 
1690093796 22 07 2023 bigg boss ott 2 23479446
दरअसल बिग बॉस के घर में पिछले हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं किया गया। इसके पीछे की वजह यह बताई गई थी की सलमान खान खान ने पिछले हफ्ते होस्टिंग नहीं की थी इस वजह से घर में कोई भी एविक्शन नहीं किया गया था। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ये सब कुछ फलक नाज को बचाने के लिए कर रहे हैं, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में वह सबसे लास्ट में आ रही हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक और बड़ा दावा किया गया है, जिसके मुताबिक मेकर्स ने फलक को इस हफ्ते बचाने के लिए एक नई प्लानिंग की है। 
1690093809 salman khan weekend ka vaar bigg boss ott 2 102041749
बता दे की, बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स की वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, इस हफ्ते फलक नाज और जेड हदीद बॉटम 2 में हैं। माना जा रहा है कि डबल इविक्शन के साथ ही ये दोनों कंटेस्टेंट्स बाहर हो सकते हैं। इसी वजह से मेकर्स इविक्शन में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगे।
1690093978 358763655 165796219840183 2431249924464384951 n
एक फेन पेज पर दावा किया गया है कि आशिका भाटिया बॉटम 2 में नहीं हैं।जेद और फलक में से कोई एक इस हफ्ते इविक्ट हो सकता है। दोनों ही खतरें में हैं। ऐसे में मेकर्स ने एक नई प्लानिंग की है। घर में आशिका के खिलाफ सदस्यों को वोट देकर उसे बाहर निकालने की प्लानिंग हुई है। इस दौरान ज्यादा वोट आशिका के हक में जाएंगे, जिससे वह बाहर होंगी।
1690093989 358122753 18379608352048785 8465525956142128074 n
वही अब इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा नाराज दिख रहे हैं। साथ ही बिग बॉस के मेकर्स पर कई तरह के सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। बता दे की बिग बॉस के घर में आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री ली है। बता दे की शुरूआती दिनों में आशिका का गेम काफी वीक और स्लो दिख रहा था। 
1690094013 bigg boss ott 2 5
हालांकि उसके बाद आशिका गेम में काफी स्ट्रांग हो गयी थी। साथ ही इस हफ्ते शो से कौन एविक्ट हो रहा हैं, इस बात का अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बेघर हो रहा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।