Bigg Boss में इन लोगों की सेक्सुअलिटी पर उठे सवाल, हुए कई बड़े खुलासे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss में इन लोगों की सेक्सुअलिटी पर उठे सवाल, हुए कई बड़े खुलासे

टीवी का चर्चित शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है। उनकी

टीवी का चर्चित शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है। उनकी लाइफ में क्या हो रहा है कुछ महीनों के लिए सबको सब कुछ मालूम होता है। ऐसे में कई बार कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के कुछ सच भी बाहर आ जाते हैं। इन्हीं में से एक मुद्दा सेक्सुअल ओरिएंटेशन का भी है। यूं तो बिग बॉस के कई सीजन्स में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की सेक्सुअलिटी का जिक्र शो में हुआ है, तो वहीं कईयों का उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर मजाक भी उड़ाया गया है। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के उन कंटेस्टेंटेस के बारे में जिनकी सेक्सुअलिटी पर शो में उठे सवाल।
1634977764 14
विकास गुप्ता
बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता संग हुए झगड़े में उनकी सेक्सुअलिटी का मजाक उड़ाया था। इस दौरान शिल्पा ने विकास के प्रियंका शर्मा संग रिलेशनशिप पर बाते बताई।  वहीं विकास की सेक्सुअलिटी पर सीजन 13 में भी कमेंट किया गया था।
1634977477 8
रोहित सुचांती
बिग बॉस 12 में श्रीसंत ने अभिनेता रोहित सुचांती के खूब मजे लिए थे। क्योंकि रोहित पर्पल कलर सबसे ज्यादा पसंदीदा है, इसलिए श्रीसंत ने एक्टर को होमोसेक्सुअल कहा था। वहीं श्रीसंत की इस हरकत के लिए उन्हें विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया था।
1634977486 9
प्रियांक शर्मा
बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा और विशाल गुप्ता दोनों साथ में नजर आए। यही नहीं उनके रेलशनशिप के चर्चे भी खूब रहे। दूसरी तरह विकास और प्रियांक के रिश्ते पर कई बार सवाल उठे। प्रियांक की सेक्सुअलिटी परॉ शो में कमेंट किया गया था।
1634977577 11
 
ईशान सहगल
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल की सेक्सुअलिटी पर उनकी करीबी दोस्त माइशा अय्यर ने सवाल उठाया है। वहीं माइशा को जवाब देते हुए ईशान ने कहा कि वो उनके लिए सही लड़के हैं। वे बाइसेक्सुअल नहीं हैं।
1634977649 12
विशाल कोटियन
बिग बॉस सीजन 15 में अफसाना खान ने विशाल कोटियन पर तंज कसा है। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और अफसाना खान ने विशाल को गे बुलाया था। वहीं अफसाना के इस कमेंट पर विशाल काफी ज्यादा गुस्सा हुए। फिर सलमान खान ने वीकेंड का वार में अफसाना खान की क्लास लगाई।
 1634977701 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।