Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने कजिन मन्नारा को बिग बॉस के लिए किया विश, शेयर की थ्रोबैक फोटो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने कजिन मन्नारा को बिग बॉस के लिए किया विश, शेयर की थ्रोबैक फोटो

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस और उनकी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. अब, जब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में बिग बॉस 17 का सफर शुरू किया है, तो प्रियंका ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

 

image 1769056

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के लिए शुभकामनाएं दीं

image 331956

 

प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा चोपड़ा को ‘बिग बॉस 17’ में नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 के समय की है, जिसमें मन्नारा उनके साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मन्नारा इस फोटो में प्रियंका की बाहों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो में सिर पर ताज लगाए वाइट आउटफिट में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान तस्वीर में मन्नारा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

 

image 7099327

 

इंस्टा स्टोरी पर मनारा को कहा गुड लक

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमे प्रियंका के साथ दिख रही बच्ची मनारा चोपड़ा ही हैं. इस तस्वीर में मनारा को पहचानना मुश्किल है लेकिन मिस वर्ल्ड का ताज पहने प्रियंका साफ पहचानी जा रही हैं. वहीं इससे साफ है कि ये काफी पुरानी तस्वीर है. अब इसी फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा- छोटी मनारा, गुडलक लिटिल वन. साथ ही उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर की है.

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ‘सिटाडेल 2’ में देखा गया था। ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।