Bigg Boss 14: रातों रात घर से बेघर हुईं निक्की तम्बोली, टूट गया इस शो को जीतने का सपना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss 14: रातों रात घर से बेघर हुईं निक्की तम्बोली, टूट गया इस शो को जीतने का सपना

सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 14’ से निक्की तम्बोली को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया

 रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इस दौरान शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। कल रात निक्की तम्बोली के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई। जी हां! बिग बॉस के घर से निक्की तम्बोली को बेघर कर दिया गया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट हुए थे। 
1607144391 2020 10$largeimg 545073590
इस लिस्ट में राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन और निक्की तम्बोली का नाम था। अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको जानकारी दी थी कि निक्की तम्बोली को जनता ने कम वोट दिए है। इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा था कि निक्की तम्बोली ही वो अगली सदस्य है, जिसे सलमान खान के शो से बेघर किया जाएगा।
1607144552 screenshot 3
 निक्की तम्बोली को फिनाले से पहले ही शो से बाहर कर दिया गया है। देखा जाए तो निक्की तम्बोली के फैंस के लिए ये खबर किसी भी झटके से कम नहीं है। निक्की तम्बोली ‘बिग बॉस 14’ में शुरुआत से ही थीं और उन्होंने हर टास्क को उत्सुकता के साथ खेला भी है। 
1607144566 nikki tamboli eviction bigg boss
देखा जाए तो निक्की तम्बोली के फैंस के लिए ये खबर किसी भी झटके से कम नहीं है। निक्की तम्बोली ‘बिग बॉस 14’ में शुरुआत से ही थीं और उन्होंने हर टास्क को उत्सुकता के साथ खेला भी है। बताते चलें कि पिछले एपिसोड में मिले इम्यूनिटी टास्क में उन्होंने आखिरी तक अभिनव शुक्ला को कड़ी टक्कर दी थी। इस टास्क में निक्की तम्बोली ने जिस अंदाज में जीत का जज्बा दिखाया था, उसकी लोगों ने खूब तारीफ भी की। ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले से पहले शो को दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं । एजाज खान के बाद अभिनव शुक्ला इस रिएलिटी शो के दूसरे फाइनलिस्ट बन चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।