'Shaktiman' फिल्म पर बड़ा अपडेट आया सामने, Allu Arjun का कटा पत्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘Shaktiman’ फिल्म पर बड़ा अपडेट आया सामने, Allu Arjun का कटा पत्ता

शक्तिमान फिल्म में नहीं दिखेंगे अल्लू अर्जुन

डायरेक्टर बेसिल जोसेफ ने साफ किया है कि शक्तिमान फिल्म में अल्लू अर्जुन नहीं, बल्कि रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन के साथ वे किसी और सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन वो शक्तिमान नहीं है। यह फिल्म 90s के पॉपुलर शो का नया सिनेमैटिक वर्जन होगी, जिसे Sony Pictures बना रहा है। वहीं मुकेश खन्ना ऑडियो सीरीज़ के ज़रिए भी शक्तिमान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

शक्तिमान (Shaktiman) के फैंस के लिए आई है चौंकाने वाली खबर! डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Director Basil Joseph) ने हाल ही में एक इंटरव्यू (Interview) में किया बड़ा खुलासा – और उन्होंने साफ कर दिया है कि शक्तिमान (Shaktiman) के किरदार में कौन नजर आएगा। क्या रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वाकई बनेंगे भारत के सबसे आइकॉनिक सुपरहीरो? या फिर कहानी में है कोई और ट्विस्ट? शक्तिमान को लेकर सामने आई लेटेस्ट अपडेट, मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) का रोल और पॉकेट एफएम ( Pocket FM) की नई शुरुआत, रणवीर (Ranveer) बनाम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun): कौन है सही चॉइस? और वो सच्चाई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे!

क्या रणवीर सिंह बनेंगे नए शक्तिमान?

शक्तिमान, भारत के पहले और सबसे प्रतिष्ठित सुपरहीरो किरदारों में से एक, अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि – क्या अल्लू अर्जुन बनेंगे शक्तिमान? या कोई और? इस पर अब डायरेक्टर बेसिल जोसेफ ने बड़ा बयान दिया है।

अल्लू अर्जुन नहीं, ये होंगे शक्तिमान

पिछले कुछ समय से मीडिया में खबरें थीं कि अल्लू अर्जुन को शक्तिमान के लिए चुना गया है। यहां तक कि खुद मुकेश खन्ना ने भी कहा था कि अल्लू अर्जुन इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। लेकिन हाल ही में बेसिल जोसेफ ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि: “मैं और अल्लू अर्जुन एक सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन वो फिल्म ‘शक्तिमान’ नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि जब भी शक्तिमान बनेगी, उसमें रणवीर सिंह ही लीड रोल निभाएंगे।

रणवीर सिंह क्यों हैं परफेक्ट चॉइस?

रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, एनर्जी और ट्रांसफॉर्मेशन की क्षमता उन्हें इस रोल के लिए एक बेहतरीन चॉइस बनाती है। ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’, ‘सिंबा’ जैसी फिल्मों में उनके परफॉर्मेंस ने यह साबित किया है कि वो किसी भी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं।

Kushal Tandon से ब्रेकअप के बाद Shivangi Joshi का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा-‘खुद को प्यार करो….’

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना लाएंगे ऑडियो वर्जन

शक्तिमान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, मुकेश खन्ना अब पॉकेट एफएम के साथ मिलकर इसका एक ऑडियो सीरीज़ वर्जन भी ला रहे हैं, जो आज की डिजिटल पीढ़ी तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।