Bigg Boss फेम Shiv Thackeray बने 'Khatron Ke Khiladi 13' के पहले फाइनलिस्ट? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss फेम Shiv Thackeray बने ‘Khatron Ke Khiladi 13’ के पहले फाइनलिस्ट?

खबरें सामने आ रही है कि शिव ठाकरे शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए है। सामने आई मीडिया

शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का फैंस को हर बार बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई देते है। इस बार शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीजन 13 भी काफी इंटरस्टिंग होने वाला है। शो से जुड़े प्रोमो को शेयर किया जा चूका है। शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट नजर आने वाला है ये भी रिवील हो गया है।
1687764722 349052657 1420658218736450 873533184798911431 n
बता दे, शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है अब खबरें सामने आ रही है कि शिव ठाकरे शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट से इस बात का पता चला कि शिव ठाकरे शो के पहले फाइनलिस्ट है। हलाकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है। ख़ैर अगर शिव शो के पहले विनर है तो ये उनके और उनके फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है। 
1687764731 354810364 651516376823511 585081428322532163 n
बता दे, शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर है और उन्हें रोडीज़ जैसे शो में देखा गया जहाँ इनकी पर्सनालिटी से काफी लोगों को इंस्पिरेशन मिली। वही इस शो में अर्चना गौतम, शीजान खान, रोहित रॉय, अंजलि आनंद, अंजुम फेक, डेजी शाह, सौंदस मौफकीर, ऐश्वर्या शर्मा और अर्जित तनेजा जैसे स्टार्स ने शो में हिस्सा लिया है।
1687764742 355650155 1095218118101489 3392586359216708804 n
वही इस शो में अब्दू रोजिक और दिव्यांका त्रिपाठी को भी देखा गया था।  कुछ दिन पहले ही दिव्यांका शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका गई थी। वही इस दौरान अर्चना और दिव्यांका का एक साथ एक वीडियो सामने आया इस दौरान अर्चना ने इस वीडियो में दिव्यांका की खूब तारीफ भी की थी। दिव्यांका ने भी इस दौरान स्टंट परफॉर्म किये थे।
1687764753 355825661 1122342402073276 5763687829526511891 n
अब शो में दिव्यांका ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है या गेस्ट एंट्री के तौर पर गई हैं, इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।