सिद्धू मूसे वाला को लेकर बड़ा खुलासा, वो जल्द करने वाले थे गर्लफ्रेंड से शादी, मां कर रही थी तैयारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिद्धू मूसे वाला को लेकर बड़ा खुलासा, वो जल्द करने वाले थे गर्लफ्रेंड से शादी, मां कर रही थी तैयारी

जबसे सिद्धू मूसे वाला की मौत हुई है इस मामले मे लगातार कई पहलू सामने आ रहे है।

पंजाबी सिंगर, एक्टर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी खबर ने सबको तोड़ दिया है। उनके मर्डर की खबर के बाद से ही हर तरफ बस मायूसी छाई हुई है। उनके करोडो फैंस तो टूट ही चुके है, वही सिंगर के परिवार वालो का भी बुरा हाल है। 28 साल के नौजवान बेटे को खोने का दुख क्या होता है इसका अंदाज़ा लगा पाना भी मुमकिन नहीं। लेकिन सिद्धू मूसे वाला का परिवार लगातार अपने उस बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, जिसकी खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
1653903039 278354304 1046683849588054 9041556448907602138 n
जबसे सिद्धू मूसे वाला की मौत हुई है इस मामले मे लगातार कई पहलू सामने आ रहे है। अब कहा जा रहा है कि, सिद्धू एक लड़की को डेट कर रहे थे, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। सिद्धू की लव लाइफ की बात करें तो, उनकी शादी नहीं हुई थी। वो एक लड़की को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। 
1653903101 280614300 520528363038553 3135491414447823850 n
लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे। अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिद्धू मूसे वाला की मां ने उनकी शादी पर बात की है। उन्होंने बताया कि, सिंगर ने खुद उन्हें बताया था कि, वो अब सिंगल नहीं रहे। यही कारण था कि, उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। 
1653903114 185908098 827410407870260 6063906050557577362 n
सिंगर की मां ने बताया, ”उन्होने हमें बताया था कि, थोड़ा और समय बस, फिर अब वो सिंगल नहीं रहेंगे। हमने उनकी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी, जो इस साल चुनाव के बाद होती। उन्होंने अपने लिए लड़की खुद चुनी थी। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी।”
1653903375 smw
सिंगर का परिवार एक नए सदस्य को अपने घर में लाने के लिए काफी खुश था लेकिन उन्हें कहा मालूम था कि नया सदस्य तो घर ही नहीं आ पायेगा। जिस बेटे के सिर पर मां सेहरा बंधा हुआ देखना चाहती थी, उसी बेटे को उन्हें कफ़न मे लिपटे हुए देखना पड़ा। अचानक से उनकी सारी खुशियां मौत के मातम में बदल गयी। 
1653903204 indian punjabi singer sidhumoosewala shot dead 1653833872 6754
सिद्धू अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते थे। यही कारण है कि, उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, खबर है कि, वो एक एसोसिएट को डेट कर रहे थे। इस साल चुनाव के बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, पर अफ़सोस ऐसा हो न सका ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।