'बिग बॉस - 11' में होगा ग्लैमर और विवादों का तड़का ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘बिग बॉस – 11’ में होगा ग्लैमर और विवादों का तड़का !

NULL

छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो बिग बॉस इन दिनों काफी चर्चा में है और हो भी क्यों न , ये शो मनोरंजन के साथ साथ विवादों से भी अपना नाम खूब चमकाता है। आपको बता दें इस शो के 11 सीजन के लिए कंटेस्टेंट की खोज जारी है ,अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ ही नाम साफ़ किये गए है जो इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य होंगे। आज हम आपको बता रहे है उन पांच हसीनाओं के बारे में जिनके इस शो में शामिल होने के सबसे ज्यादा आसार दिख रहे है। और माना जा रहा है की इनके इस शो में शामिल होने से ग्लैमर का तड़का तो लगेगा ही बल्कि काफी गरमागरमी भी इस सीजन में रह सकती है।

1 550जाह्नवी कपूर: अगर आप सोच रहे है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी तो ऐसा नहीं है ये वो जाह्नवी है ने साल २००७ में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के समय ऐश्वर्या पर उनके पति चुराने का आरोप लगाया था, यहां तक अपनी कलाई भी काट ली थी। बता दें, जाह्नवी पेशे से मॉडल हैं और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दस’ में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी है।

2 316रानी चटर्जी : पिछले कई सालों की तरह इस साल भी बिग बॉस में भोजपुरी स्टार्स को शामिल किया जा सकता है तो 11वें सीजन में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी दिख सकती हैं, इसके लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

blackढिंचक पूजा: इन्हे आज कौन नहीं जानता , भले ही लोग इनके बारे में कुछ भी सोचे पर ये इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चित हस्ती है। और विवादों से इनका बढ़ता नाता इन्हे इस शो में एंट्री दिलाने में बड़ी मदद कर रहा है।

4 261नवप्रीत बंगा : प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने वाली नवप्रीत बंगा रातों-रात अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का वायरल टॉपिक बन गई थीं। नवप्रीत को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा बेस्ड फिटनेस वीडियो ब्लॉगर नवप्रीत शो में क्या कमाल दिखाती हैं.

5 222अनेरी वजानी: छोटे परदे पर कई टीवी शो में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुकी अनेरी वजानी, सोनी टीवी से शो ‘बेहद’ से पॉपुलर हुई थी , सांझ यानि अनेरी वजानी को बिग बॉस के लिए अप्रोज करने की खबरें थीं। अब देखना होगा की शो इनके बारे में क्या फैसला लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।