मोटे होंठ की वजह से बदला चेहरे को लेकर ट्रोल हुई Bhumi Pednekar, लेटेस्ट तस्वीरो में दिखा सर्जेरी का साइड इफेक्ट! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोटे होंठ की वजह से बदला चेहरे को लेकर ट्रोल हुई Bhumi Pednekar, लेटेस्ट तस्वीरो में दिखा सर्जेरी का साइड इफेक्ट!

बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जहा इससे पहले अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी

बॉलीवुड में दिन पर दिन अपनी एक्टिंग के बल पर नाम कमाने वाली भूमि पेडनेकर को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं उनका काम ही आज उनकी एक औखी पहचान बन चूका हैं। ‘दम लगा के हईशा’ जैसी फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि आज सक्सेस के उस मुकाम पर हैं जहा पहुंचने एक समय पर हर किसी एक्टर का सपना होता हैं। 
1688197333 351240590 806904814377144 697081397275387276 n
जहा अपनी डेब्यू फिल्म के लिए अभिनेत्री ने अपना वज़न बढ़ाया था आज वही अभिनेत्री बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की गिनती में गिनी जाती हैं। आज उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अपना वज़न 57 किलो कर लिया हैं। आज वह अपनी फिट बॉडी के लिए फिल्म इंडस्ट्री मे जानी जाती हैं, और कई के लिए मिसाल बन चुकी हैं कि अगर इंसान चाहे तो खुद पर मेहनत करके पतला भी हो सकता हैं। 
ट्रोलर्स का निशाना बनी भूमि 
1688197389 356616254 280969144468837 1309588969621627101 n
इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए लुक के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर सदी हुई हैं। हालांकि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख फैंस का मानना है कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है और इस चीज़ के लिए लोग उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके लिप्स थोड़े अलग लग रहे हैं। यूजर्स उनके इस लुक पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
1688197408 357148010 1012082743577465 6801337633889440308 n
वहीं, पिछले कुछ समय से भूमि अपने इंस्टाग्राम पर जो भी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट कर रही हैं, उस पर भी उनके होंठों पर ही लोगों का ध्यान लगातार चला जा रहा है और यूजर्स उस पर कमेंट कर उन्हें इस सवाल का जवाब भी मांग रहे हैं हालाँकि अबतक एक्ट्रेस ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया हैं। 
लोग का रिएक्शन आया सामने 

हाल ही में कुछ समय पहले 21 जून को भूमि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह गार्डन में बैठी नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा- आप नैचुरल ब्यूटी थीं। आपको लिप फिलर्स की जरूरत नहीं थी। तो वही एक अन्य यूजर ने लिखा- आपके लिप्स को क्या हुआ।
1688197471 8932d74e491f17f5be7306fe574a0d4e1688192572534779 original
1688197480 dc30a4a6212bd183b1e400d18c12d01c1688192555118779 original1688197488 89258ae13b436a063f8fd1fb50bb68311688192593933779 original
वहीं भूमि की दूसरी तस्वीरों और वीडियो पर भी लोगों के कुछ ऐसे ही कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- करवा ली लिप सर्जरी. एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने मोटे लिप्स अजीब नहीं लगते क्या, नैचुरल ही नहीं लग रहे। 
भूमि का वर्क फ्रंट 
अब बात करे एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो इससे पहले एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ ‘भीड़’ में नजर आई थीं। यह फिल्म भारत में 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन की घटनाओं के दौरान सेट की गई है। यह अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और कलाकारों में कृतिका कामरा, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा भी शामिल हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ‘भक्त’, ‘द लेडी किलर’ और ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।