'किसिंग वीडियो' के बाद पहली बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड Yash Kataria संग नजर आईं Bhumi Pednekar! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘किसिंग वीडियो’ के बाद पहली बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड Yash Kataria संग नजर आईं Bhumi Pednekar!

बी टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का हाल ही में मिस्ट्री मैन उर्फ यश कटारिया संग एक

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में भूमि के एक वीडियो ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस वीडियो में भूमि एक मिस्ट्री मैन को किस करती नजर आई थीं। इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मिस्ट्री मैन और कोई नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया हैं। इन सब के बीच अब एक बार फिर भूमि के साथ एक मिस्ट्री मैन को स्पॉट किया गया।
1676802157 315491998 174075178633065 5211463401583976926 n
दरअसल, हाल ही में भूमि पेडनेकर नेटफ्लिक्स के एक इवेंट पर पहुंची थीं। इस इवेंट के बाद एक्ट्रेस को मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट पहुंची थी। जहां उनके साथ एक फिर एक अनजान शख्स को स्पॉट किया गया। एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर भूमि की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अपनी गाड़ी से उतरती नजर आ रही हैं।
1676802305 1676359288 screenshot 6
वहीं, उसी गाड़ी के दूसरे दरवाजे से एक शख्स भी उतरता दिखाई दे रहा है जिसका चैहरा कुछ हद तक एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन यानि यश कटारिया से मिलता-जूलता है। इस दौरान ब्लैक कलर की ग्लैमरस आउटफिट में भूमि काफी स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, उस मिस्ट्री मैन की बात करें तो उसने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी।
1676802311 bhumi pednekar yash kataria
इसी वजह से भूमि की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि पेडनेकर लंबे वक्त से 28 साल के बिजनेसमैन यश कटारिया को डेट कर रही हैं। भूमि सोशल मीडिया पर यश को फॉलो करती रहती हैं। मगर उनका अकाउंट प्राइवेट है जिस वजह से उनकी ज्यादा सामने नहीं आई हैं।
1676802606 untitled project
गौर करने वाली बात ये है कि किसिंग वीडियो के वायरल होने और भूमि और यश के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में आग की तरह फैलने के बाद भी दोनों में से किसी ने भी कभी इसे लेकर खुलकर बात नहीं थी। एक्ट्रेस के तरफ से उनके वायरल वीडियो को लेकर भी किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।