‘भूल-भूलैया- 2' के लिए इस एक्ट्रेस को किया गया फाइनल, कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार बनेगी जोड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘भूल-भूलैया- 2′ के लिए इस एक्ट्रेस को किया गया फाइनल, कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार बनेगी जोड़ी

फिल्म ‘भूल-भूलैया- 2 की लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी चर्चा हो रही थी और अब कार्तिक आर्यन के

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। एक तरफ जहां उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो रही है और युवा फैंस के बीच भी वो काफी पसंद किये जा रहे है। फिल्म निर्माता – निर्देशक भी कार्तिक आर्यन पर दांव लगाने को फायदे का सौदा मान रहे है। 
1568805043 01
हाल ही में खबर आयी थी,अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल-भूलैया का सीक्वल ‘भूल-भूलैया- 2 ’बनाया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वाला किरदार कार्तिक आर्यन निभाएंगे। फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
1568805053 02
फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी चर्चा हो रही थी और अब कार्तिक आर्यन के अपोजिट अभिनेत्री को फाइनल कर लिया गया है। अब फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है। 

1568805065 3                                                                                                                            

 कार्तिक आर्यन पहली बार परदे पर कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी  के साथ जोड़ी बनाने जा रहे है। अब देखना होगा कार्तिक आर्यन के साथ कियारा की ये जोड़ी बड़े परदे पर क्या कमाल दिखा पाती है। 
1568805087 05
बता दें, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। यह फिल्म प्री-प्रोडेक्शन स्टेज पर है।  फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं।
1568805096 08
 फिल्म कबीर सिंह में अपनी एकि्टंग से लोगों के दिलों में राज करने वाली कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म के अलावा कियारा के पास तीन और फिल्में हैं। कियारा,अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब और गुड न्यूड में नजर आएंगी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में भी दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।